{"_id":"66834260c00148af69077486","slug":"danger-of-accidents-due-to-dry-trees-and-pillars-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121301-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सूखे पेड़ों, खंभों से सता रहा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सूखे पेड़ों, खंभों से सता रहा हादसों का खतरा
Tue, 02 Jul 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में कई जगह सूखे पेड़ खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके मानसून में अंधड़ के बीच गिरने की आशंका है। ये देख निवर्तमान पार्षद ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर उन्हें काटने की मांग कर रहे हैं। साथ ही बिजली के तारों से लगते पेड़ों व उनकी टहणियों की छंटाई की मांग है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में संबंधित शाखा के अफसर को निर्देश देंगे।
शहर के पॉश क्षेत्र में मॉडल टाउन के नेहरू पार्क रोड पर ही दो सूखे पेड़ खेड़ हैं। ऐसे ही सेक्टरों व कॉलोनियों में कई सुखे पेड़ हैं, जिनका मानसून की बारिश के दौरान चलने वाली तेज हवाओं में गिरने का भय है। निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि जो पेड़ पूरी तरह सूखकर खत्म हो चुके हैं। जिन पर हरियाली दोबारा आने की संभावना नहीं है। ऐसे पेड़ों को मानसून से पहले ही नगर निगम अफसरों द्वारा चिह्नित कर कटवाया जाना चाहिए था।
अब मानसून की बारिश के बीच चलने वाली तेज हवाओं में यह पेड़ गिर सकते हैं। इससे जान माल का भी खतरा है। इसलिए नगर निगम की ओर से ऐसे पेड़ों को काटा जाना चाहिए। साथ ही जहां बिजली के तारों से पेड़ व उनकी टहनियां लग रही हैं, उन पर भी छंटाई का काम होना चाहिए। बिजली के पोल से भी करंट का डर- सूखे पेड़ों के साथ शहर में कई जगह बिजली निगम के बिजली के खंभों से बारिश के सीजन में हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
बिजली के खंभों के चारों ओर बारिश से जलभराव होता है, जिससे खंभों से करंट आने का भय है। शहर के राजकुमार, संतोष, सतप्रकाश ने कहा कि कई वर्षों से लोहे के खंभे हटाकर सीमेंट के खंभे लगाने की बात हो रही है, पर अभी भी बहुत सी गलियां व सड़कें हैं, जहां सैकड़ों लोहे के खंभे हैं। इन खंभों से मानसून की बारिश के दौरान करंट के कारण हादसे का डर है। इसलिए इन्हें बदला जाना चाहिए।