{"_id":"61b8fbf8048676419a31e984","slug":"cyclist-milkman-crushed-to-death-by-truck-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl927769115","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार दूधिए की ट्रक से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार दूधिए की ट्रक से कुचल कर मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दूध देने सरस्वती शुगर मिल कॉलोनी में जा रहे साइकिल सवार दूधिए को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दूधिए की मौके पर मौत हो गई। हादसा सहारनपुर रोड पर गन्ना यार्ड के नजदीक देर शाम हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शहर की दुर्गा विहार जम्मू कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा बाबूलाल दूध बेचने का काम करता था। हर रोज की तरह सोमवार देर शाम उसका चाचा अपनी साइकिल पर सवार होकर सरस्वती शुगर मिल कॉलोनी में दूध देने के लिए जा रहा था। जब वह सहारनपुर रोड पर गन्ना यार्ड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके चाचा को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर लगने से उसके चाचा साइकिल सहित सड़क पर गिर गए। ट्रक का अगला टायर साइकिल व उसके चाचा के पेट को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसने अपने चाचा को गंभीर हालत में आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।