फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber ??thugs have scanned the code for $ 40,700 billion

साइबर ठग ने पॉलिटेक्निक छात्रा को स्कैन कोड भेज 40700 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs have scanned the code for $ 40,700 billion
यमुनानगर। पापा द्वारा रुपये भेजने का झांसा देकर साइबर ठग ने पॉलिटेक्निक छात्रा से 40,700 रुपये ठग लिए। आरोपी ने छात्रा के व्हाट्सएप पर स्कैन कोड भेजकर रुपये गूगल पे करने की बात कहकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उससे ठगी की। ठगी का शिकार होने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के रामलीला भवन के नजदीक रहने वाली ज्योति गुप्ता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में पढ़ती है। उसके पिता उत्तर प्रदेश में जॉब करते है और उसके पास रुपये भेजते रहते है। 30 जून को वह छछरौली में गेम खेलने गई थी, तब उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि उसके पापा ने रुपये भेजे है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर एक स्कैन कोड भेजकर उससे उसका गूगल पे नंबर मांगा और स्कैन कोड गूगल पे से स्कैन करने को कहा। उसने आरोपी को कहा कि वह गूगल पे नहीं चलाती। उस समय उसके साथ उसकी सहेली काजल थी। उसने अपनी सहेली के गूगल पे से कोड स्कैन किया। तब उसके खाते में 100 रुपये आ गए। आरोपी ने दोबारा भी स्कैन कोड भेजकर उसे स्कैन करने को कहा। कोड स्कैन करते ही उसकी सहेली के खाते से 30,700 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये कटने पर उसने आरोपी को फोन किया लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। उसने तुरंत इसकी ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद दोबारा फिर आरोपी का फोन आया। उसने आरोपी को खाते से रुपये कटने की बात कही तो आरोपी ने उसे कहा कि 11 हजार रुपये उसे भेजो, उसके कटे हुए 30,700 रुपये वापस आ जाएंगे। आरोपी की बातों में आकर उसने 18 जुलाई को अपने दोस्त साहिल के गूगल पे से आरोपी को 11 हजार रुपये गूगल पे करवा दिए लेकिन उसके न तो पहले कटे हुए 30,700 रुपये वापस आए और न ही 11 हजार रुपये। इस दौरान साइबर ठग ने छात्रा से 40,700 रुपये ठग लिए। उसने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई खुशबीर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed