फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber thug hacked doctor's phone and took out Rs 1.23 lakh from his account

खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर साइबर ठग ने डाक्टर का फोन हैक कर खाते से निकाले 1.23 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cyber thug hacked doctor's phone and took out Rs 1.23 lakh from his account
यमुनानगर। साइबर ठग ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का प्रतिनिधि बताकर सेक्टर-17 निवासी डॉ. प्रतीक गुप्ता के साथ ठगी कर ली। बदमाश ने डाक्टर को क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर जाल में फंसाया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया। फिर खाते से एक लाख 23 हजार रुपये निकाल लिए। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 निवासी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि वह स्थानीय डिस्पेंसरी में डाक्टर है। मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे वह अपने घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए बात शुरू की। साथ ही इंडसलैंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने उनसे इंडसलैंड बैंक के क्रेडिट कार्ड का फोटो खींचकर कर व्हाट्सअप पर मंगवाया। कुछ देर बाद फिर से आरोपी का फोन आया और केवाईसी का झांसा देकर एक एप डाउनलोड कराया। इसके साथ ही डाक्टर का फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके मोबाइल का पूरा नियंत्रण आरोपी के हाथों में आ गया। फिर आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उसके खाते से पहले 93 हजार फिर 30 हजार रुपये निकाल लिए। जब शिकायतकर्ता डाक्टर के मोबाइल पर रुपये कटने के संदेश आए तो उसे ठगी का पता चला। सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed