Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crushing could not begin at the sugar mill even on the fifth day, as no sugarcane arrived

Yamuna Nagar News: पांचवे दिन भी शुगर मिल में गन्ना न आने से शुरू नहीं हो सकी पेराई

Sun, 22 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crushing could not begin at the sugar mill even on the fifth day, as no sugarcane arrived
शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने के दौरान नारेबाजी करते किसान। भाकियू - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन मिल में अभी तक गन्ने की एक भी ट्रॉली नहीं पहुंची है। किसानों के आंदोलन के चलते मिल की मशीनरी बंद है। ऐसे में मिल प्रबंधन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के बैनर तले किसान धरनास्थल पर डटे हैं। अब भारतीय किसान यूनियन रतनमान गुट भी आंदोलन में शामिल हो गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास के पास टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे आंदोलन का दायरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों के धरने को लगातार सात दिन हो चुके हैं। शनिवार को धरने की अध्यक्षता जिला महासचिव गुरवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से तय किए गए गन्ने के मूल्य पर किसान मिल में गन्ना देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो किसान बैठक कर आंदोलन को लेकर अगला फैसला लेंगे। धरने पर युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, विक्रांत, हैप्पी, सुखविंद्र जगूड़ी, मांगे राम, बलदेव खुर्दी, चंद्रपाल और नवाब सहित कई किसान मौजूद रहे।
कृषि मंत्री के आवास के पास लगाया टेंट
रादौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर पहुंचे। किसानों ने आवास के पास टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
धरने के लिए यूनियन की ओर से अलग-अलग ब्लॉकों के किसानों की दिन और रात की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। जिला गुर्जर ने कहा कि किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का फैसला कर लिया है। जब तक सरकार गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं करती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। संवाद

उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों की एकजुटता के सामने सरकार को उनकी मांगें माननी पड़ेंगी। धरने में यादविंद्र कांबोज, कुलविंद्र सिद्धू, दीप राणा, अशोक डांगी, साहिल सेतिया, राहुल दामला, राजेश बागवाली, पवन गोयल दामला, सुरेश सांगवान, सुखदेव सलेमपुर, नील सलेमपुर, रिंकू हरतोल, सुरेश खदरी और बलविंद्र जयपुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने के दौरान नारेबाजी करते किसान। भाकियू

शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरने के दौरान नारेबाजी करते किसान। भाकियू- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed