फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowd in trains during festivals, waiting stopped in Kolkata Express

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़, कोलकाता एक्सप्रेस में वेटिंग बंद

Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains during festivals, waiting stopped in Kolkata Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। त्योहारों के चलते इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। त्योहारों में घर जाने वालों की तुलना में सीटों की मांग करीब पांच गुना बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेनों में कंफर्म सीट तो दूर लोगों को वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। हर ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है। सबसे ज्यादा खराब हाल पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनों का है।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। यही नहीं किसी भी ट्रेन में वेटिंग 150 से कम नहीं है। त्योहार के करीब के दिनों में के लिए ट्रेनों में वेटिंग भी समाप्त हो गई है। हालांकि भीड़ नियंत्रित करने व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है और काफी निराश हैं।
विज्ञापन

इस बार रेलवे ने दिवाली व छठ के लिए तीन विशेष गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन यह गाड़ियां कम पड़ गई हैं। इन गाड़ियों के एसी, स्लीपर व सामान्य किसी भी कोच में सीट नहीं है। पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग और नो रूम स्टेटस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी के 50 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक दिवाली व छठ पूजन के लिए अपने पैतृक घर जाते हैं। यमुनानगर की प्लाईवुड व जगाधरी की मेटल ईकाइयों के अलावा अन्य फैक्टरियों में विभिन्न प्रदेशों के हजारों लोग काम करते हैं। यह प्रवासी श्रमिक त्योहार के दिनों में ही घर लौटते हैं। ऐसे में दिवाली व छठ पर ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ गई है।
इन गाड़ियों में ये हाल

जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक वेटिंग भी नहीं है। जबकि अन्य दिनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 हावड़ा मेल में दिवाली व छठ के करीब के दिनों में नो रूम स्टेटस है। वहीं दौरान वेटिंग 250 तक पहुंच गई है।
वहीं, अमृतसर से जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग नोरूम स्टेटस भी आ गया है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन जाती है। फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में छठ तक कोई सीट नहीं है। इसमें वेटिंग 300 तक पहुंच चुकी है। इसी तरह चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं, बठिंडा, चंडीगढ़ व फिरोजपुर से चलाई विशेष गाड़ियों में भी सीट नहीं मिल पा रही हैं।


त्योहार के दिनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। इन दिनों त्योहार के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त गाड़ियां भी चलाई गई हैं। मांग व अवश्यकता अनुसार गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे लोगाें की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed