फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crop destroyed from flood

सोमनदी में बह कर आई सिल्ट से कई एकड़ फसल बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
crop destroyed from flood
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते सोमनदी अपने उफान पर है। नदी में एक ही दिन में तीन बार बाढ़ आई। जिससे कई एकड़ भूमि में लगी गन्ने व धान की फसल जलमग्न हो गई। सोमनदी में आई बाढ़ से मलिकपुर बांगर, भमनौली, रूकाली के दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन में सिल्ट भर गई। जिससे धान व गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई। जिससे वह पूरी तरह से बर्बाद हो गई। मलिकपुर बांगर गांव के सरपंच राजकुमार राणा ने बताया कि रविवार को नदी में तीन बार बाढ़ का पानी आया। तेज बहाव से खिजराबाद-बिलासपुर सड़क जगह-जगह से बह गई। पुल के साथ लगती आधा किलोमीटर हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर तीन-तीन फीट पानी बहा। उनका कहना है कि ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते नदी की पटरी का एक बड़ा हिस्सा अधर में लटका पड़ा है। जिस कारण हर वर्ष किसानों को बाढ़ की खामियाजा भुगतना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से बिलासपुर व घाड़ क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते रामपुर गेंदा पुल के पास सड़क में कटाव होने से सड़क का काफी हिस्सा पानी के बहाव के साथ बह गया। जिससे हरियाणा हिमाचल की सीमा पर सटे हरियाणा के अंतिम गांव रामपुर गेंदा का संपर्क उपमंडल से टूट गया। वहीं आदिबद्री जाने वाली सड़क पर पहाड़ का मलबा बारिश से खिसक कर सड़क पर आने से आदिबद्री काठगढ़ मार्ग बंद हो गया। छलौर गांव की और से आए बारिश के पानी ने रामपुर कंबोयान के आधा दर्जन घरों में कहर बरपाया। बिलासपुर जगाधरी मार्ग पर पुराने पट्रोल पंप के पास बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाने से मार्ग अवरूध हो गया। बिलासपुर के नचले क्षेत्रों में भी जल भराव हो गया। तहसीलदार बिलासपुर तरुण सहोता ने बाढ़ बारिश के पानी से प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed