फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,women,rape,make, video,fir,2 person

विवाहिता से दुष्कर्म कर बना लिया विडियो

Sun, 14 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,women,rape,make, video,fir,2 person
rape
शहर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने रेलवे कालोनी के दो लोगों पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। कुछ दिन से जब भी शाम को घर आता, उसकी पत्नी घर पर नहीं होती थी। ऐसा कई दिनों से हो रहा था। जब भी वह इस बारे पत्नी से बात करता तो वह बहाना बना कर टाल देती। एक दिन उसने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर वह रोने लगी और उसने आपबीती सुनाई। जिसमें उसने बताया कि मार्च में रेलवे कालोनी के दो लोग उनके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने उसकी पत्नी का वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो के नाम पर वह उसकी पत्नी को कई दिन से ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार देर रात इसकी शिकायत पुलिस में दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला थाने की एसएचओ कुलबीर कौर का कहना  है कि महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच  शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed