फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,two,women,rape, house, no arrest

घर में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म, युवती से भी रेप

Wed, 10 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,two,women,rape, house, no arrest
rape victim - फोटो : Demo Pic
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक शब्द बोले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


 महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 जुलाई को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच अशोक विहार कॉलोनी निवासी सागर बावा उसके घर में घुस गया। उसने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे जाति सूचक शब्द बोले। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। परिजनों के घर आने पर उसने आपबीती सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर गए। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामला महिला थाना पुलिस को ट्रांसफर किया। जांच अधिकारी एसआई कुसुम बाला ने बताया कि सागर बावा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरा धमका कर कई बार किया दुष्कर्म
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रपौली निवासी बलबीर ने गत एक फरवरी को जबरदस्ती उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसे डरा धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। उसने  इस बारे में डर के मारे किसी को नहीं बताया। मगर जब उसकी अंतर आत्मा ने सहन नहीं किया तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई।


परिजन उसे पुलिस थाना लेकर गए और पुलिस को इसकी शिकायत दी। छप्पर पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बलबीर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed