फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, rape, hospital, enquary

मंदबुद्धि लड़की से रेप के लिए पूरा अस्पताल प्रशासन कसूरवार

Tue, 19 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, rape, hospital, enquary
महीला अाआयाोग
पांच जून की रात को ट्रॉमा सेंटर में मंदबुद्धि लड़की के साथ फोर्थ क्लास कर्मचारी द्वारा रेप किए जाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा सोमवार को जांच के लिए यमुनानगर पहुंची। मामले में छानबीन के बाद वे अस्पताल प्रबंधन पर खूब बरसी, साथ में कहा कि महिला अपराधों में हरियाणा पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी मशीनरी की ओवर हालिंग की जरूरत है। अस्पताल की सुपरीटेंडेंट में महिला होने के बाद भी इंसानियत नहीं। उन्हें तो सिर हिलाने के सिवाय और कुछ नहीं आता।
विज्ञापन


 एजेंसी पर होगी कार्रवाई
रेखा शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अस्पताल में अनुबंध आधार पर रखे गए कर्मचारियों को पुलिस वेरीफिकेशन के बिना, अपने काम का सही ज्ञान न होने के बावजूद सीधे ड्यूटी पर तैनात करना बहुत गलत है। जिस एजेंसी ने अनुबंध आधार पर इन कर्मचारियों को रखा है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसमें सुधार लाने की जरूरत बताई। उन्होंने रेप मामले में पूरे अस्पताल प्रशासन को कसूरवार ठहराते हुए मेडिकल सुपरीटेंडेंट की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


...मैं तो डंडा लगाकर काम कराती हूं
आयोग सदस्या ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बनाए गए नारी निकेतन व होम सेल्टरों की स्थित ठीक नहीं है। करनाल में निर्मित नारी निकेतन में सुधार के मामले में कुछ समय पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी बातचीत हुई थी। तब मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं दफ्तर में बैठकर नहीं, डंडा लगाकर काम करवाती हूूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
गत 5-6 जुलाई की रात ट्रॉमा सेंटर में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ अस्पताल के एक फोर्थ क्लास कर्मचारी ने रेप किया था। कर्मचारी उसे महिला वार्ड से उठाकर इमरजेंसी रूम में ले गया था, जहां उसके साथ रेप किया। फोर्थ क्लास कर्मचारी कांट्रेक्ट पर रखा गया था। ट्रॉमा सेंटर व सिविल अस्पताल में कांट्रेक्ट पर रखे गए कर्मचारियों की पुलिस वैरीफिकेशन का मामला तब उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed