फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, loot,marpit

आधा दर्जन बदमाशों ने तीन युवकों से लूटे ढाई लाख

Fri, 14 Oct 2016 11:52 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 14 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
तीन युवकों से मारपीट कर आधा दर्जन बदमाश करीब ढाई लाख रुपये छीन ले गए। वारदात सिविल अस्पताल के पास रेलवे रोड पर शाम करीब पौने छह बजे हुई। पूरी वारदात पास में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



सहारनपुर के किशनपुरा निवासी शाम भाई अपने दोस्त राजस्थान के सिरोही जिला निवासी राकेश और प्रवेश के साथ बुधवार को यमुनानगर आया था। शाम भाई ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। इसी सिलसिले में वह यमुनानगर आए थे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित रघुनाथपुरी कॉलोनी में किसी को 2 लाख 35 हजार रुपये देने थे, जो वह अपने साथ लाए थे। शाम करीब वह पौने छह बजे जब वह रघुनाथ मंदिर के पास पहुंचे तो बाइकों पर करीब छह युवक पहुंचे और उनसे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने मारपीट के दौरान उनसे 2 लाख 35 हजार रुपए वाला थैला उनसे छीन लिया और फरार हो गए। लोगों की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:
युवकों के साथ हुई वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस का कहना है कि वारदात कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें करीब आधा दर्जन युवक तीन लोगों को पीटते दिखाते और सामान छीनते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर करीब ढाई लाख रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से भी वारदात के बारे जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed