फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, fayring,yovak

फायरिंग कर युवक को जान से मारने का प्रयास

Thu, 29 Dec 2016 12:07 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Thu, 29 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
साढौरा क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की, हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर लिया है। देर शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

गांव पहाड़ीपुर निवासी संजीव ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही बलिंद्र व मनीष के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 26 दिसंबर को वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान बलिंद्र व मनीष ने अपने साथी रोबिन व चार अन्य  के साथ मिलकर उस पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने देसी पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर जान से मारने का प्रयास किया मगर गोली उसे बिना छुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन आरोपियों को नामजद करते हुए चार अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed