{"_id":"5776be154f1c1b704d79a852","slug":"suicide-crime-murder-wife-sister-in-law-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी व भाभी पर हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी व भाभी पर हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के गांव धौडंग में एक व्यक्ति का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि रात को मृतक व्यक्ति और उसकी पत्नी व अन्य परिजनों में मारपीट हुई थी। वहीं मृतक ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक व्यक्ति के पिता ने उसकी पत्नी, भाभी व अन्य परिजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व भाभी सहित अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धौडंग निवासी बलबीर सिंह ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सुरेश कुमार (40) मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन उसकी पत्नी श्यामो रोजाना उससे लड़ाई झगड़ा करती थी। गुरुवार रात को भी जब उसका बेटा अपने काम से घर लौट तो उसकी पत्नी ने उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान श्यामो ने अपनी जेठानी रीना के साथ मिलकर उसके बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
किसी को शक न हो इसके लिए उन्होंने कमरे में उसे कपड़े के एक फंदे पर लटका दिया। जिससे लगे कि सुरेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया । जांच के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बलबीर की शिकायत पर सुरेश की पत्नि श्यामो व जेठानी रीना व अन्य पर हत्या के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
काम पर जाने से करने पर होता था झगड़ा
बलबीर का कहना है कि उसके बेटे की पत्नी गांव के पास ईंट के भट्टे पर मजदूरों का खाना बनाने के लिये जाती थी। यह काम उसे पसंद नहीं था। वह बार बार उसे मना करता था, लेकिन वह वहां जाने से नहीं रुकती थी और इस बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था और वह उसके बेटे के साथ मारपीट करती थी। गुरुवार रात भी ऐसा ही हुआ।
रात को आत्महत्या का किया था प्रयास
परिजनों के अनुसार गुरुवार रात सुरेश व उसकी पत्नी में झगड़ा होने के बाद सुरेश ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस घर पर आई तो वह घर से फरार हो गया। कमरे में पुलिस को कपड़ा लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
पत्नी ने फंदा लगाने की दी पुलिस को सूचना
सुरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी श्यामो ने ही पुलिस को फोन कर उसके पति द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना दी। पुलिस मौके पर आई। उसने बताया कि रात को पुलिस के जाने के बाद करीब 12 बजे उसका पति सुरेश घर आ गया और कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उन्होंने उसका कमरा खोला तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसने व उसकी जेठानी ने उसे फंदे से उतारा और पुलिस को सूचित किया।
गांव धौडंग में फंदे पर लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक के पिता बलबीर सिंह ने उसकी पत्नि श्यामो, भाभी रीना और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, भाभी व अन्य पर आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत हत्या के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
- इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।