फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide, yamunanagar, haryana, girl student

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने निगली दवाइयां, गंभीर

Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
sucide, yamunanagar, haryana, girl student
eve teasing
जगाधरी वर्कशाप। एक युवक की छेड़खानी से परेशान लक्ष्मी नगर कैंप की लड़की ने शनिवार को घर में रखी दवाइयां निगल ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। लड़की के परिजनों की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत डीएसपी को दी गई थी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी 19 वर्षीय युवती शहर के निजी कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। कैथल निवासी एक युवक कालोनी में अपने बहन के घर रह रहा है, जोकि दो-तीन महीने से उसे परेशान कर रहा है। छात्रा का आरोप है कि वह उसे गलत इशारे करता है और आते जाते उसे छेड़ता है। छात्रा ने पहले उसने उसे अपने स्तर पर समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। इससे परेशान होकर उसने परिजनों को बता दिया।
विज्ञापन


इस बारे में परिजनों ने लड़के की बहन से बात की, लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। छात्रा का आरोप है कि उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थी। इतना ही नहीं कॉलेज जाते समय वह छात्रा का रास्ता रोक लेता था, जिस कारण वह बहुत परेशान थी। कुछ दिन पहले उसने छात्रा का रास्ता रोक उसका हाथ पकड़ लिया था। इसकी शिकायत परिजनों नेे डीएसपी को दी थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया है कि शनिवार को भी युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, जिससे तंग आकर छात्रा ने घर में रखी दवाइयां निगली ली। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे शहर के ट्रामा सेंटर लेकर आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांधी नगर चौंकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि पहले उनके पास छात्रा की छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं आई थी। यदि छात्रा शिकायत करती तो पुलिस आरोपी के खिलाफ अवश्य कार्रवाई करती। छात्रा व उसके परिवार के सदस्य फिलहाल कोई शिकायत नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed