{"_id":"57f3f99c4f1c1bc332270a6f","slug":"sahab-husband-kidneped-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, रंजिशन अगवा कर पति को जहर देकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, रंजिशन अगवा कर पति को जहर देकर मारा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
दादी ने कत्ल की दो महीने की पोती
- फोटो : अमर उजाला
साहब, मेरे पति को कुछ लोगों ने रंजिशन अगवा कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर सोमनदी पुल के किनारे फेंक दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले आम उन्हें धमकियां दे रहे है। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई की जाए। यह गुहार मंगलवार को छछरौली की शिव कॉलोनी निवासी निर्मल कौर ने सीएम विंडो में शिकायत देकर लगाई।
निर्मल कौर अपने हरजीत सिंह, बेटी सतविंद्र कौर व दोहते कुलप्रीत सिंह के साथ मिलकर लघु सचिवालय आई थी।
सीएम विंडो में दी शिकायत में निर्मल कौर ने बताया कि उसका पति जोगिंद्र सिंह का गांव मुंडा खेडा निवासी एक व्यक्ति के साथ बिलासपुर अदालत में एक दीवानी केस विचाराधीन था। नौ अगस्त को उसका पति अचानक लापता हो गया। 10 अगस्त को उन्होंने छछरौली थाने में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
दो अक्तूबर को उसके पति बेसुध हालत में सोमनदी में पुुल के नजदीक से मिले। जिस समय उसका पति लापता हुआ था। तो सिर पर बाल और दाड़ी थी। लेकिन जब वे बेसुध अवस्था में मिले तो उनके सिर के बाल व दाड़ी मूछ कटी हुई थी। महिला का आरोप है कि दीवानी केस मामले के आरोपी व्यक्ति ने अपने चार पांच अन्य साथियों संग मिलकर उसके पति को अगवा करवाया। उसके बाद उसे जहरीला पदार्थ देकर सोमनदी पुल के किनारे फेंक दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
उधर, छछरौली थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।