फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   riflector, tape, name, wasul play

रिफलेक्टर टेप के नाम पर वसूली का खेल

Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
riflector, tape, name, wasul play
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। रिफलेक्टर लगाने के नाम पर कमर्शियल वाहनों से जबरन 250-250 रुपये वसूली का खेल दूसरे दिन भी चला। इस बार करिंदे जगह बदलकर एनएच-73 ए (जगाधरी-पौंटा) पर मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप दिखे। करीब डेढ़ घंटे तक कारिंदों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर रिफलेक्टर टेप लगाने के नाम पर राशि वसूली। अमर उजाला टीम ने दूसरे दिन भी मामला संज्ञान में आते ही ऐसा करते लोगों को कैमरे में कैद किया। साथ ही इस बारे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बात की। कमिश्नर द्वारा इस संबंध में किसी तरह का कॉन्ट्रेक्ट न दिए जाने की बात कही गई और तुरंत आरटीए सचिव को इसकी जांच के आदेश दिए। लेकिन आरटीए व पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही कारिंदे रफूचक्कर हो गए।
बता दें कि शनिवार को भी कुछ ऐसे ही लोग स्टेट हाईवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर गांव दामला के समीप सड़क से गुजरने वाले कमर्शियल वाहन चालकों से 250-250 रुपये ले रहे थे। इसकी एवज में उन्हें वाहनों पर लगाने वाला रिफलेक्टर टेप थमाया जा रहा था, जिसकी कीमत बाजार में बहुत कम हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यह लोग मौके से निकल दिए थे। ठीक ऐसा ही रविवार को भी हुआ, लेकिन इस बार करिंदों ने जगह बदल कर एनएच-73ए (जगाधरी-पौंटा) पर मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया समीप ऐसा किया। करीब डेढ़ घंटे तक करिंदे आने-जाने वाले कमर्शियल वाहनों को रोक कर जबरन रिफलेक्टर टेप थमाकर 250-250 रुपये वसूलते रहे। मामला संज्ञान में आते ही अमर उजाला टीम ने ऐसा करते लोगों को कैमरे में कैद किया। पहले दिन की तरह इस बार भी यह लोग ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की हायर अथारिटी से इस कार्य के लिए परमिशन होने की बात कही। कैमरा देख यह कहने के बाद उक्त लोग मौके से रफूचक्कर होने लगे।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले दिन भी अमर उजाला ने उठाया मुद्दा: स्टेट हाईवे (कुरुक्षेत्र-सहारनपुर) पर गांव दामला के समीप कमर्शियल वाहनों को रोक कर जबरन रिफ्लेक्टर टेप थमाकर 250-250 रुपये वसूली का मामला अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से उठाया। पहले दिन सभी पुलिस अधिकारियों से बात की गई, किंतु उन्होंने ऐसा कोई कार्य न कराए जाने की बात कही। रविवार को एनएच-73 ए (जगाधरी-पौंटा) पर मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया समीप फिर से ऐसा होने पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कमिश्नर सुप्रभा दहिया से बात की गई। तब कमिश्नर द्वारा भी ऐसा कोई कॉन्ट्रेक्ट न दिए जाने की बात कही गई और कहा कि आटीए सचिव देवेंद्र कौशिक को जांच के आदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
टीम के पहुंचने से पहले हो गए रफूचक्कर: ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कमिश्नर से आदेश मिलने के बाद आरटीए टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उक्त लोग मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। इसके कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जबकि रिफलेक्टर लगाने से मना करने पर करिंदे वाहन चालकों को साहब से जाकर बात करने की बात कहते हैं। यह कथित साहब सड़क किनारे खड़े वाहन के नजदीक खड़े होते हैं। वाहन चालकों को रिफलेक्टर टेप के बदले जो रसीद थमाई जाती है, उस पर हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed