फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newborn baby girl found shivering on the bridge of Som river in Yamunanagar

मानवता शर्मसार: सोम नदी के पुल पर ठिठुरती मिली नवजात बच्ची, शुक्रवार रात कूड़े के ढेर में मिला था बच्चा

Sun, 31 Dec 2023 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 09:40 PM IST
सार

पुलिस ने बच्ची को गर्म कपड़े पहनाए। अस्पताल के निकु वार्ड में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि बच्ची को मारने के इरादे से चलते वाहन से किसी ने सोम नदी में फेंकने की कोशिश की। परंतु बच्ची पुल के ऊपर ही गिर गई। 

विज्ञापन
Newborn baby girl found shivering on the bridge of Som river in Yamunanagar
रणजीतपुर में सोमनदी पुल के समीप मिली नवजात बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में बिलासपुर क्षेत्र में कूड़ के ढेर में नवजात बच्चा मिलने के दो दिन बाद रविवार को रणजीतपुर में सोम नदी के पुल पर रविवार को एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के मिली। कड़ाके की सर्दी में बच्ची ठंड से अकड़ रही थी। पुलिस बच्ची को पहले पास के ही बाबू राम अस्पताल रणजीतपुर में लेकर गई। वहां से रणजीतपुर चौकी इंचार्ज वेदपाल एंबुलेंस की मदद से बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रणजीतपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


सुबह के समय कुछ लोग रणजीतपुर में सोम नदी के पुल के पास से जा रहे थे। तभी उन्होंने वहां पर एक बच्चे को रोते हुए देखा। बच्ची नवजात थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। सर्दी के कारण बच्ची का बुरा हाल था। वहीं आसपास के लोगों का यह भी कहना था कि बच्ची को मारने के इरादे से चलते वाहन से किसी ने सोम नदी में फेंकने की कोशिश की।
विज्ञापन


परंतु बच्ची पुल के ऊपर ही गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। रणजीतपुर चौकी भी मौके पर पहुंचे और बच्ची को गर्म कपड़े पहनाए गए। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बच्ची को जगाधरी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का जन्म शनिवार रात ही हुआ है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात कूड़े के ढेर में मिला था बच्चा
शुक्रवार रात जगाधरी वर्कशॉप रोड पर कूड़े के ढेर में एक पॉलीथिन में नवजात बच्चा मिला था। जिस पॉलीथिन में बच्चा था उसे कुत्ता उठाकर घूम रहा था। बच्चे के शरीर पर कुछ जगह जख्म के निशान थे। बच्चे को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के निकु वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और वह स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed