फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murder, police, yamunanagar, haryana

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने लगाया परिजनों पर हत्या का आरोप

Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
murder, police, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
जगाधरी वर्कशाप। जम्मू कालोनी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों ने मृतक के परिजनों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसे लेकर पड़ोसियों व परिजनों में काफी बहस हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार बीते कई सालों से अपने परिवार के साथ जम्मू कालोनी में रह रहा था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। शुक्रवार रात को घर आया था। शनिवार तड़के पड़ोसियों को पता चला कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी व बच्चे अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना निगम पार्षद निर्मला चौहान को दी। पड़ोसियों का आरोप था कि मृतक की पत्नी व बच्चों ने उसकी पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हुई है। सुबह करीब आठ बजे इसकी शिकायत थाना फर्कपुर पुलिस में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पड़ोसियों व परिजनों में हुआ हंगामा:  
अशोक कुमार की मौत को लेकर पड़ोसियों व परिजनों में हंगामा हो गया। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि अक्सर बच्चे व पत्नी उससे मारपीट करते थे। पड़ोसियों का आरोप था कि शुक्रवार को मृतक के बच्चों व पत्नी ने उसकी पिटाई की है, जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने डाक्टर को भी बुलाया, लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से गिरने से हुई मौत:
मृतक की पत्नी प्रवीण का कहना है कि उसका पति शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात को वह घर आया तो खून से लथपथ था और उसे कई जगह चोटें भी लगी हुई थी। अशोक का बाहर किसी से उसका झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अशोक ने उससे व बच्चों से गाली गलौच व मारपीट भी शुरू कर दी। प्रवीण ने बताया कि रात को स्थानीय डाक्टर को बुला कर उसे दवा भी दिलवाई। मगर डाक्टर के जाते ही वह फिर से झगड़ा करने लग गया और बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद वह छत पर चला गया। नशे के कारण वह छत से गली में नीचे गिर गया, जिसमें में भी उसे कई चोटें लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

झगड़े से पड़ोसी भी थे परेशान
पड़ोसी कमलेश व सुभाष का कहना है कि मृतक अशोक कुमार शराब पीता था। वह शराब पीकर घर आता था तो उसकी पत्नी व बच्चे उससे मारपीट करते थे। उनके घर में मारपीट व झगड़ा हर रोज की बात थी। कई बार पूरी रात घर में झगड़ा होता रहता था। उनके इस झगड़े से पड़ोसी भी बहुत परेशान थे। कुछ दिन पहले परिजनों ने अशोक कुमार की बहुत बुरी तरह से पिटाई कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पड़ोसियों ने ही उसका इलाज कराया था। वह सिविल अस्पताल में भी भर्ती रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि अशोक व उसके परिवार की वजह से पूरे कालोनी का माहौल खराब हो रहा था।


जांच कर रहे हैं: चौकी इंचार्ज
गांधी नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed