फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder of mother for property in Yamunanagar of Haryana

संपत्ति के लिए मां का कत्ल: बेटा, बहू व पोता गंगा स्नान कराने की कहकर ले गए, गला दबा हत्याकर नहर में फेंका

Mon, 08 Apr 2024 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 11:11 PM IST
सार

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। उत्तराखंड के विकास नगर में डालीपुर बांध के पास नहर की पटरी के पास कार रोक वारदात की थी। लावारिस महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था, बिना शिनाख्त अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Murder of mother for property in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र के सुढल गांव निवासी 68 वर्षीय नीलम देवी के हत्यारोपी बेटे राकेश, पुत्रवधू सुमन और पोते सागर को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त परना व कार बरामद की जाएगी।

विज्ञापन


फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज के अनुसार, अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि नीलम देवी ने अपने इकलौते बेटे राकेश को साल 2015 में अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद राकेश अपने परिवार के साथ देहरादून चला गया था। अब नीलम ने अपना 300 गज का प्लाट बेचा था, जिसका पता राकेश को चल गया था।
विज्ञापन


उन्हीं रुपयों को हड़पने के लिए राकेश ने बेटे सागर और पत्नी सुमन के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची। इसके तहत 18 फरवरी को राकेश अपने बेटे और पत्नी के साथ सुढल आया और अपनी मां नीलम देवी को गंगा स्नान कराने के बहाने अपने साथ कार में बिठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उत्तराखंड के विकास नगर में डालीपुर बांध के पास नहर की पटरी किनारे कार रोककर आरोपी राकेश व उसके बेटे सागर ने नीलम की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। फिर दो मार्च को सागर ने अपनी दादी के लापता होने की फर्कपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में सागर ने कहा था कि वह अपनी बुआ के पास अंबाला के दुखेड़ी में रहता है। जबकि उसका पिता राकेश व मां सुमन देहरादून में रहते हैं। उसकी दादी से 16 फरवरी को बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की तो पता चला कि 18 फरवरी को आरोपी राकेश, सुमन व सागर गांव सुढल में आए थे। तभी से नीलम लापता थी।

इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद प्रॉपर्टी के दस्तावेज लेने के लिए सागर और उसकी मां सुमन नीलम के घर आए। तब पड़ोसियों ने उन्हें देखकर शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर जब सागर को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर ने बताया कि उसके पिता राकेश का दादी नीलम के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। उसके पिता को शक था कि उसकी दादी गांव की प्रॉपर्टी बेचने के बाद उसे कुछ नहीं देगी।


इस पर उन्होंने गांव में आकर अपनी दादी को हरिद्वार गंगा स्रान करने के बहाने कार में उत्तराखंड के डालीपुर बांध के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया। इस दौरान उत्तराखंड की विकासनगर पुलिस को नहर से महिला का एक शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका संस्कार करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed