फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment for two friends who killed elderly couple in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: बुजुर्ग दंपती की हत्या कर लूट करने वाले दो दोस्तों को उम्रकैद, 70 हजार का जुर्माना भी लगाया

Fri, 25 Feb 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 01:39 AM IST
सार

करीब नौ माह की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। 10 मई को यमुनानगर की गोमती गली में वारदात हुई थी। गुरुवार को कोर्ट ने उम्र कैद और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Life imprisonment for two friends who killed elderly couple in Yamunanagar of Haryana
बुजुर्ग दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के गोमती नगर में लूट के दौरान बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वालों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले की सुनवाई एडीजे नेहा नोहारिया की अदालत में चल रही थी। मामले में कोर्ट ने इंदिरा कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की और गोमती गली निवासी रजत को इसी सप्ताह मंगलवार को दोषी ठहराया था। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों को दोहरी हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं में उम्र कैद और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


सरकारी वकील मेनपाल ने बताया कि कोर्ट ने हत्या करने में दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा और 50 हजार का जुर्माना किया है, जबकि धारा 382 में 10 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त धारा 460 में 10 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


मेनपाल ने बताया कि लगभग नौ माह तक चली सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोनों दोषियों को दोषी करार दिया था, जिस पर गुरुवार को सजा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि अलग-अलग धाराओं में हुई सजा साथ-साथ चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि हर्ष और रजत ने नौ व दस मई की रात को गोमती गली में बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी ऋषिपाल गोयल व उनकी 75 वर्षीय पत्नी स्नेह लता की हत्या करके घर से नकदी सहित करीब 15 तोले सोने के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में 10 मई को धारा 302, 460, 382 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच सीआईए ने की थी और तीन दिन में हर्ष व रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

रात में फोन पर हुई थी बात, सुबह मृत मिले दोनों
हिमाचल प्रदेश के पौंटा निवासी अमित गोयल की शिकायत पर लूट और दोहरे हत्याकांड का केस दर्ज किया गया था। उस दौरान अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त उसके पिता ऋषिपाल गोयल और मां स्नेह लता जगाधरी पुरानी सब्जी मंडी गोमती गली में रहते थे। नौ मई 2021 को रात आठ बजे उसकी माता-पिता से फोन पर करीब पौन घंटा बात हुई थी। इस दौरान रात नौ बजे भाई अनमोल के बेटे ध्रुव से भी दोनों की बात हुई।

इस दौरान मां स्नेह लता ने बताया था कि पिता को कई दिन से हल्का बुखार है, इसलिए 10 मई सुबह करीब 11 बजे दोनों का हाल जानने के लिए उन्होंने फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद था। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर भी उनका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने सरस्वती कॉलोनी निवासी अपने भतीजे विवेक को उनके घर भेजा। विवेक अपने दोस्त अनुराग के साथ पहुंचा तो बेड पर स्नेहलता और ऋषिपाल मृत पड़े थे। घर से नकदी और लाखों के जेवर गायब थे। उस समय पुलिस ने अज्ञात पर हत्या व लूट का केस दर्ज किया था।

बुजुर्ग दंपती के पड़ोस में रहता था हर्ष, दोस्त के साथ रची थी साजिश
13 मई को सीआईए-1 टीम ने इंदिरा कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की और गोमती गली निवासी रजत को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 राकेश मटोरिया ने बताया कि हर्ष मृतक दंपती के घर के पीछे किराये के मकान में रहता है। यहीं पर उसकी रजत से दोस्ती हुई। उन्हें पता था कि बुजुर्ग दंपती घर पर अकेले रहता है, इसलिए उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई।


योजना के तहत नौ मई की रात को दोनों आरोपी रॉड लेकर छत से दंपती के घर में घुसे। जब दोनों चोरी करने लगे तो स्नेहलता जाग गईं। इस दौरान उन्होंने उसकी सिर में रॉड मार दी। स्नेहलता की आवाज सुनकर ऋषिपाल की भी आंख खुल गई। इससे पहले वह बिस्तर से उठ पाते, दोनों ने तकिये से उनका मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed