फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment for six convicts for gang rape of minor in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में छह दोषियों को उम्रकैद, पिता के एक्सीडेंट की बात कह बाइक पर लेजाकर की थी दरिंदगी

Wed, 23 Mar 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 01:29 AM IST
सार

पहले दो और फिर चार अन्य युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। दोषियों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। साक्ष्य के अभाव में दो बरी कर दिए गए।

विज्ञापन
Life imprisonment for six convicts for gang rape of minor in Yamunanagar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में कैफे में 14 साल की लड़की से गैंगरेप करने और ब्लेड से हमला करने वाले छह युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वहीं दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।  मामले में अदालत ने 17 मार्च को आठ आरोपियों में से हमीदा निवासी मौसीन, जोनी, सलमान, वाशील उर्फ काला, यूपी निवासी अनीश और फिरोज को दोषी करार दिया था, जबकि साक्ष्यों के अभाव में दो आरोपियों को बरी किया गया था। 

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने साल 2018 में शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छह बच्चे हैं। वे एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। सबसे बड़ी बेटी साढे़ 13 साल की है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे की दवाई लेने के लिए गई थी। बड़ी बेटी और अन्य बच्चे घर पर ही थे। पति भी उस समय काम पर गये थे। शाम पांच बजे जब वह दवाई लेकर आई तो बड़ी बेटी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पति के आने पर उन्होंने फिर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। रात 12 बजे उसकी बेटी डरी सहमी हुई घर पर आई। उसने बताया कि वह पास की दुकान पर गई थी। वहां पर पिल्लू उर्फ मौसीन और जोनी बाइक पर खड़े थे। उन्होंने उसे रोक कर बताया कि तेरे पिता का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल चलने के बहाने से दोनों ने उसे बाइक पर बैठा लिया, लेकिन वे उसे अस्पताल की बजाय एक कैफे में ले गए। वहां उन दोनों ने उससे रेप किया। इसके बाद वहां पर सलमान, अनीश, वाशील और फिरोज भी आ गए। वे उसे डरा धमका कर वहां से संतपुरा रोड के पास कैफे में ले गए। वहां पर फिर से सभी युवकों ने उससे दुष्कर्म किया।

इस दौरान रोने चिल्लाने पर फिरोज ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद अनीश उसे बाइक पर बैठाकर पुराना हमीदा पुल पर उतार कर चला गया। इस दौरान उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंध में शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।


इसके बाद पुलिस की जांच में सामने आया था कि इस वारदात में पांच नहीं आठ लोगों का हाथ था। तब पुलिस ने सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सुनाई के दौरान कोर्ट ने अब लतीश और कैफे संचालक अनुज उर्फ अंकित को बरी कर दिया। बाकी छह को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed