फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Irregularities found on stone crusher in Yamunanagar, Chief Minister flying squad recommended sealing

Yamunanagar: स्टोन क्रेशर पर मिली गड़बड़ियां, सील करने की सिफारिश, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई

Tue, 09 May 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 11:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बिलासपुर ब्लॉक के नगली गांव क्षेत्र में कार्रवाई की है। काफी मात्रा में स्टॉक बरामद हुए हैं, रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक जांच पड़ताल चली। बिना ई रवाना के गाड़ियां निकाली जा रही थी, बिल काटने में भी भारी अनियमितता पाई गई। 

विज्ञापन
Irregularities found on stone crusher in Yamunanagar, Chief Minister flying squad recommended sealing
कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार की देर रात यमुनानगर के बिलासपुर ब्लॉक के नगली गांव क्षेत्र में स्टेशन क्रेशर पर छापामारी की। यहां टीम को ई-रवाना से संबंधित बिलों में काफी गड़बड़ियां मिली। एक ही डेट में काफी संख्या में बिल काटे गए थे, जिनमें से कुछ की एंट्री भी नहीं थी। ऐसे में अवैध तरीके से बिना ई-रवाना के गाड़ियों में खनन सामग्री की सप्लाई की जा रही थी। टीम ने स्टोन क्रेशर संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। साथ ही क्रेशर को सील करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्रेशर से बिना ई-रवाना के गाड़ियों को निकाला जा रहा था। तभी इसकी भनक अंबाला और पंचकूला मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को लग गई। इसके बाद माइनिंग विभाग और पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात करीब 11 बजे छापामारी की गई, जो मंगलवार सुबह तीन बजे तक जारी रही। जांच पड़ताल में टीम को काफी गड़बड़ियां मिली हैं।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की गांव नगली के क्षेत्र में स्टोन क्रेशर चलाया जा रहा है जिस पर काफी मात्रा में स्टॉक पड़ा है और रात को बिना ई रवाना के माल सप्लाई किया जा रहा है। इससे प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर टीम ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर क्रेशर पर रेड की। मौके पर क्रेशर में काफी मात्रा में स्टॉक पाया गया। मौके पर बिना ई रवाना के जाती हुई अनेक गाड़ियां भी पाई गई। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग को इस स्टोन क्रेशर को सील करने की सिफारिश की गई है। उधर, छापामारी के दौरान रणजीतपुर और नगली जोन के स्टोन क्रेशरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई स्टोन क्रेशर मालिक बंद कर फरार हो गए।


क्रेशर पर बिजली चोरी की दी जानकारी पर जांच को नहीं पहुंचे निगम अधिकारी
उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि क्रेशर पर बिजली चोरी की भी जानकारी मिली है। इस संबंध में छापामारी के दौरान ही बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना देकर जांच के लिए बुलाया गया, लेकिन घंटों बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में बिजली निगम छछरौली के एसडीओ कमल का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले में टीम से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed