फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Rape of disabled girl in the name of treatment

Haryana: झाड़-फूंक से उपचार के नाम पर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 10:51 PM IST
सार

पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को जीरकपुर ट्रांसफर कर दिया है। 

विज्ञापन
Haryana: Rape of disabled girl in the name of treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झाड़-फूंक से उपचार करने के नाम पर 17 साल की किशोरी के दुष्कर्म किया गया है। आरोप तेजिंद्र पाल सिंह नामक व्यक्ति पर है। जब किशोरी ने इस बारे में अपने परिजनों को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। थाना गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए उसे पंजाब के जीरकपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस काे दी शिकायत में फर्कपुर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन बचपन से ही दिव्यांग है। वर्ष 2023 में वह तनाव में रहने लगी। जिसका इलाज चल रहा था। इस दौरान किसी ने बताया कि लोहगढ़ धाम जीरकपुर की दशमेश कॉलोनी में तेजिंद्र पाल सिंह नाम का एक साधू हैं जो झाड़ फूंक करता है। वह बहन को परिजनों के साथ लेकर तेजिंद्र पाल सिंह के पास गए।
विज्ञापन


तेजिंद्र ने उन्हें बताया कि झाड़ फूंक करके वह उसे ठीक कर देगा। तब उसने थोड़ा बहुत उपचार करके उन्हें दोबारा 13 मार्च को आने को कहा। जब यहां पहुंचे तो तेजिंद्र पाल उसकी बहन को वहीं रख लिया और उसके माता-पिता को बाहर ही इंतजार करने को कहा। अपने सेवादार हैप्पी सिंह से किसी को भी अंदर न आने देने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि तेजिंद्र पाल सिंह ने अंदर बंद कमरे में उसकी बहन के साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहां से घर आए तो किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे बुखार हो गया और उल्टियां होने लगी। जब बहन से पूछा तो उसने आरोपी तेजिंद्र सिंह द्वारा उसके साथ किए गए दुष्कर्म के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दी। घटना जीरकपुर की है इसलिए पुलिस ने केस को वहीं ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed