फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gang rape, yamunanagar, haryana, police

किशोरी से 17 दिन तक गैंग रेप, तीन भाइयों पर केस दर्ज

Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
gang rape, yamunanagar, haryana, police
crime - फोटो : demo pic
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र में दो स्थानों पर दो नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म कर दिया गया। पहले मामले में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप तीन भाइयों पर लगा है। दूसरे मामले में 17 वर्षीय किशोरी ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवकों सहित पांच पर पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल्याण नगर कॉलोनी निवासी मुकेश का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि छह अगस्त को आरोपी युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। वहां आरोपी युवक ने अपने भाई शौकी, लवली और मां सरोज की मदद से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी 23 अगस्त तक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर लौटी और उसे आपबीती सुनाई। जब उसने आरोपियों से बातचीत की तो आरोपियों ने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


परेशान होकर उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवकों और उनकी मां पर पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान स्थान पर ले जाकर किया रेप
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को राजीव गार्डन निवासी सुमित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि युवक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed