फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-son accused of cheating of lakhs in Yamunanagar arrested

यमुनानगर: लाखों की ठगी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा की पीआर और नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगे

Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

कनाडा की पीआर और नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों पर लाखों रुपये ठगने का आरोप है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Father-son accused of cheating of lakhs in Yamunanagar arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में कनाडा की पीआर लगवाने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सेक्टर 17 निवासी प्रदीप व उसके बेटे दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने रटौली निवासी रणधीर सिंह से कनाडा की पीआर लगवाने के नाम पर 32 लाख रुपये व चोपड़ा गार्डन निवासी वीरेंद्र गुप्ता से 45 लाख रुपये ठगे थे। इस संबंध में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। दोनों आरोपियों पर वर्ष 2019 में केंद्रीय अधिकारी बनकर डीसी को नौकरी लगवाने के नाम पर दबाव बनाने का भी केस दर्ज है।  

विज्ञापन

 
रटौली निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी कुछ साल पहले सेक्टर 17 निवासी दीपक व उसके पिता प्रदीप से जान पहचान हुई थी। एक दिन आरोपियों ने उन्हें अपने घर बुलाया। यहां पर उन्हें पहले लोगों के लगाए गए वीजा दिखाए। उन्होंने कहा कि वह उसका कनाडा का वीजा लगवा देगा और वहां की पीआर (परमानेंट रेजीडेंस) दिलवा देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: एक्शन में गृहमंत्री विज, हवलदार और एसपीओ सस्पेंड, दो एसएचओ के तबादले के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आरोपियों ने टोकन मनी के रूप में 10 लाख रुपये मांगे। आरोपी प्रदीप सिंगला ने उन्हें खुद को केंद्रीय अधिकारी बताया। यहां तक कि उसने फेसबुक पर भी अपनी आईडी में खुद को केंद्रीय अधिकारी लिखा हुआ है। जिससे रणधीर सिंह उसके झांसे में आ गए। इस दौरान आरोपी ने उससे परिवार सहित वीजा लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे।


आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अलग अलग तारीखों में 22 लाख रुपये दे दिए। बाद में आरोपियों ने उनका फर्जी वीजा तैयार कर भेज दिया था। आरोपियों ने एंबेसी के फर्जी लेटर भी दिए। जब एंबेसी में पता किया, तो जानकारी मिली कि उनके परिवार का कनाडा में कोई वीजा नहीं है। जिस पर उनसे पैसा वापस मांगा। आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया और धमकी दी। 

इसके अलावा चोपड़ा गार्डन निवासी वीरेंद्र गुप्ता से भी आरोपी दीपक सिंगला व उसके पिता प्रदीप ने उसके तीन बच्चों को नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे थे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिए थे। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed