{"_id":"6a0147c17433e1c37008744b","slug":"farmer-murdered-in-yamunanagar-unidentified-assailants-gun-him-down-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में किसान की हत्या: सुबह की सैर पर निकला था सतनाम सिंह, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर में किसान की हत्या: सुबह की सैर पर निकला था सतनाम सिंह, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना
Mon, 11 May 2026 08:36 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 11 May 2026 08:36 AM IST
सार
सतनाम सिंह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सैर पर निकले एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में अकेले रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह बोलने में असमर्थ था और रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था।
जानकारी के मुताबिक सतनाम सिंह घर से करीब 80 मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस, सीआईए टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया है, जबकि मृतक के शरीर में दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन