फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

सगे भाईयों पर गंड़ासी व लाठियों से हमला कर किया घायल

Wed, 10 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर की सुभाष नगर कॉलोनी में कुछ युवकों ने घर में घुसकर दो सगे भाईयों पर गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आठ अरोपी युवकों के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुभाष नगर कॉलोनी निवासी मनीष कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव तेजली निवासी मनिंद्र उर्फ मन्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय आस पास के लोगों ने उन्हें समझा कर मामला शांत करवा दिया था।
विज्ञापन


मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते आरोपी मनिंद्र सोमवार देर शाम अपने दोस्त विशाल, अवतार, कमल, प्रिंस, रॉकी, विकास व काका के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही उस पर और उसके भाई नितिन पर गंड़ासियों, लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर जब उनके पड़ोस में रहने वाले लोग एकत्र हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed