{"_id":"81784c2c9812445727e18f3b4bbf0354","slug":"crime-ymn-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल सैनी हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमल सैनी हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव रापड़ी में हुए कमल सैनी हत्याकांड में जठलाना पुलिस ने तीसरे आरोपी करनाल निवासी सोमपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इससे पहले शुक्रवार को कमल सैनी हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी नीलम व उसके प्रेमी अनुज कश्यप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त की रात को गांव रापड़ी निवासी कमल सैनी की पत्नी नीलम ने अपने प्रेमी अनुज कश्यप व उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर कमल सैनी की चाकू व लोहे की राड से हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद नीलम, अनुज व अनुज के रिश्तेदार ने शव को चादर में लपेट कर आवर्धन नहर में फेंक दिया था। 14 अगस्त की सुबह कमल सैनी की बाइक राझेडी पुल से बरामद हुई थी। जिसके बाद जठलाना पुलिस ने कमल सैनी के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
चार दिन बाद ठसका पावर प्लांट के पास से कमल सैनी का शव बरामद होने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में कमल सैनी की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी नीलम को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ की।
पूछताछ में नीलम ने अपने पति कमल सैनी की अपने प्रेमी व उसके बुआ के लड़के के साथ मिलकर हत्या किए जाने की बात कबूल की।