{"_id":"aef2091ab2a30bb2ae9048709cffdfde","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा का शीश तोड़, चार लाख का सामान चुराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा का शीश तोड़, चार लाख का सामान चुराया
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फर्कपुर क्षेत्र के अंतर्गत वीना नगर में बुधवार तड़के चोर इनोवा कार का शीश तोड़ कर 50 हजार रुपये व चार लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। फतेहाबाद के प्रवीण कुमार के परिवार के सदस्य इनोवा गाड़ी में वीना नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। कार सवार गाड़ी को गली में छोड़ कर चले गए, पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
वीना नगर निवासी राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी की शादी है। बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे फतेहाबाद निवासी उनका साला प्रवीण कुमार इनोवा गाड़ी में परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था। उनके घर की गली संकरी है, इसलिए प्रवीण ने गली के मोड़ पर ही इनोवा को खड़ा कर दिया। परिवार के सभी सदस्य घर आ गए और एक दूसरे से मिलने लगे। उनके परिवार के सदस्य आवभगत में लग गए और सभी लोग चाय पीने लग गया। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी अजय ने देखा कि गली के बाहर खड़ी गाड़ी का शीश टूटा हुआ है। उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे।
उन्होंने देखा कि चोरों ने चालक वाली साइड का शीश तोड़ा और गाड़ी में रखा सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोर गाड़ी में छह बैग कपड़े के लगे गए, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। इसके अलावा गाड़ी में चार हीरे व दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी टॉप्स भी थे, जिन्हें चोर चुरा कर ले गए। गाड़ी में एलईडी भी रखी हुई थी, जो कि लड़की को देनी थी।
विज्ञापन
चोर एलईडी भी चुरा कर ले गए। इसके अलावा बैग में 50 हजार रुपये की नगदी भी थी। चोर करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका कर जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा। फर्कपुर पुलिस ने फतेहाबाद के गोबिंद राय गली निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, जांच अधिकारी दल सिंह ने बताया कि केस में जांच शुरू कर दी गई है।
अलसुबह हुई वारदात से दहशत में लोग:
कालोनी में अलसुबह वारदात होने से लोग दहशत में हैं। कालोनी निवासी राज कुमार ने बताया कि गली संकरी होने की वजह से हमेशा गाड़ी को बाहर ही खड़ा करते हैं। पहले कभी भी ऐसी वारदात नहीं है। उन्होंने बताया कि चोरी सामान में से कुछ सामान बेटी की शादी में देना था।