फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए सवा लाख

Thu, 08 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टैंड के सामने स्थित जाटनगर में लगे एसबीआई की एटीएम में अज्ञात युवक ने एक ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 1,23,500  रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव अलाहर नविासी सत्यपाल ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई बैंक रादौर में बचत खाता है। उसने कुछ दिन पहले खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड लिया था।
विज्ञापन


रादौर में बस स्टैंड के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से वह पैसे निकलवाने गया था लेकिन वह कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाया। इस दौरान एटीएम कक्ष में मौजूद एक युवक ने हेराफेरी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बारे में उसे पता नहीं चला। 11 सितंबर को उसके मोबाइल पर उसके खाते से 80 हजार रुपये की राशि निकलने का संदेश आया। अगले दिन वह इस बारे में बैंक में बात करने को जाने ही वाला था कि 12 सितंबर को फिर से उसके खाते से 43,500 रुपये की राशि निकलने का संदेश आया। उसने मामले की सूचना बैंक के अधिकारियों व रादौर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed