फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted kidnapping of woman in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: महिला के अपहरण का प्रयास, जिम से निकल कार में बैठी, जबरदस्ती घूसे नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर भागे

Sat, 31 Dec 2022 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 11:13 PM IST
सार

महिला सुबह के समय अपनी क्रेटा कार में जिम से लौट रही थी। तीन नकाबपोशा सीसीटीवी में दिखे, लोगों ने एक को पकड़ा है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Attempted kidnapping of woman in Yamunanagar of Haryana
महिला के शोर मचाने पर भागते अपहरणकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर शहर में जिम से लौट रही महिला का शनिवार सुबह बदमाशों ने कार में अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह अपहरण क्यों करना चाहते थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


वहीं, दिन के समय शहर में हुई इस वारदात से महिलाओं में दहशत का माहौल है। यह घटना जिम के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात में तीन बदमाश दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके साथ चौथा आरोपी भी था। शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी निवासी सुषमा ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना सुबह मॉडल टाउन स्थित फिट सेवन जिम में जाती है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह जिम में गई थी। वहां से साढ़े नौ बजे वापस निकली और पास में ही खड़ी अपनी क्रेटा कार में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक नकाबपोश ड्राइवर वाली सीट की तरफ से आया और खिड़की खोल कर अंदर बैठने लगा। तभी दूसरी तरफ से भी दो बदमाश आकर गाड़ी में बैठ गए। आरोपियों ने उसकी आंखों में किसी चीज का स्प्रे कर दिया। उसकी गर्दन को पकड़ कर बदमाशों ने नीचे दबा दिया ताकि वह बाहर न जा सके।

एक खिड़की खुली रहने के कारण उसका शोर बाहर लोगों ने सुना तो जिम से कुछ अन्य युवक बाहर आए। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। सुषमा ने अपनी कार जिम से थोड़ी ही दूरी पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान के सामने खड़ी की हुई थी। उस दुकान के ही सीसीटीवी में यह वारदात रिकॉर्ड हुई है।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि नौ बजकर 32 मिनट पर नकाबपोश दो बदमाश दुकान के सामने से आ रहे हैं। इनमें से एक बदमाश लंगड़ा कर चल रहा है। जबकि एक बदमाश कार के दूसरी तरफ सड़क पर हैं। यह बदमाश कार के पास पहुंचते हैं और एकदम से खिड़की खोलकर कार में बैठ जाते हैं।

सुषमा ने बताया है कि तीन बदमाशों ने उनका अपहरण करने व कार छीनने का प्रयास किया है। ऐसा भी लग रहा है कि इन तीन बदमाशों के अलावा एक और भी था। जो निगरानी कर रहा था। महिला सेवानिवृत्त डीएसपी की बेटी है। उसका अपने रिश्तेदारों के साथ भी जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है।


डीएसपी कमलजीत का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस वारदात को अंजाम क्यों दिया जा रहा था इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed