फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of supplying weapons to Nandu gang operatives arrested

Yamunanagar: दिल्ली के नंदू गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 09 May 2023 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 06:54 PM IST
सार

दिल्ली के नंदू गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सहारनपुर के गांव बरौली का निवासी है। 

विज्ञापन
Accused of supplying weapons to Nandu gang  operatives arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में दिल्ली के नंदू गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी रजत कुमार उर्फ रजत मुखिया आखिरकार सीआईए टू टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी सहारनपुर के गांव बरौली का रहने वाला है, जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश भी थी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है 13 अप्रैल को सीआईए टू टीम को सूचना मिली थी कि नंदू गैंग दिल्ली के दो गुर्गे जिला झज्जर के गांव बराना में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। आरोपी अमन और अरमान के ऊपर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर सुडैल मोड़ पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अमन और अरमान बताया। तलाशी लेने पर अमन की जेब से एक देसी पिस्टल 32 बोर और पांच कारतूस बरामद हुए जबकि अरमान की जेब से एक देसी कट्टा व पांच कारतूस बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि यह अवैध असलहा और बाइक उन्हें सचिन पंडित और सुमित राणा के कहने पर रजत मुखिया ने उपलब्ध कराया था। बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों को पांच लाख रुपये की सुपारी मिली थी। अमन और अरमान से पूछताछ के बाद ही पुलिस को रजत की तलाश थी, जिसे पुलिस ने मंगलवार को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed