फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दिनदहाड़े घर में घुसकर स्टोन क्रशर उद्यमी की पुत्रवधु का बेरहमी से कत्ल

दिनदहाड़े घर में घुसकर स्टोन क्रशर उद्यमी की पुत्रवधु का बेरहमी से कत्ल

Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर स्टोन क्रशर उद्यमी की पुत्रवधु का बेरहमी से कत्ल
यमुनानगर। शहर के बड़े स्टोन क्रशर उद्यमी राजिंद्र सिक्का के न्यू जैन नगर स्थित घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू रोजी का निर्ममता से गला रेंतकर कत्ल कर दिया गया। उसके गले पर तेजधार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं और फर्श के साथ-साथ दीवारों पर भी खून के छींटे पाएं गए हैं। वारदात के वक्त उसका सात माह का मासूम बेटा बेड पर था। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके से रक्त और फिंगर प्रिंट के नमूने उठाएं हैं। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन देररात तक रोजी की हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दीपांशु और रोजी की शादी 28 फरवरी 2018 को हुई थी। माना जा रहा है कि इस घटना में किसी जानकार का हाथ हो सकता है, जिसने घर में आसानी से इंट्री कर ली और फिर इत्मीनान से मर्डर कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस उनके नौकर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। राजिंद्र सिक्का ने पुलिस को बताया कि वह कई दिन से बीमार चल रहे थे और बीस दिन से घर पर ही था। वीरवार को सुबह के वक्त वह अपने बेटे दीपांशु उर्फ मोंटी के साथ चुहड़पुर स्थित बालाजी स्टोन क्रशर पर चला गया था। घर पर दीपांशु की पत्नी रोजी और सात महीने का पुत्र था। दोपहर को करीब एक बजे उन्होंने रोजी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बार-बार कॉल करने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो सामने रहने वाले अपने नौकर बिहार के मधुबनी निवासी राजेश को घर पर भेजा। राजेश ने बताया कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है, इसलिए वह दीवार फांदकर अंदर घुसा। बेडरूम में गया तो रोजी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और बेड पर बच्चा रो रहा था। उसने अपने मालिक को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में नहीं उठाया गया कॉल
परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद उन्होंने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर, एम्बुलेंस के 102 और 108 पर संपर्क किया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। जिस पर वे अपने पड़ोसियों को साथ लेकर पास ही स्थित पुलिस चौकी में गए और घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
एसपी कुलदीप यादव का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीआईए समेत चार टीमें गठित की गई हैं। अभी परिवारवालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। लूट या चोरी के निशान भी हीं मिले हैं। प्रथमदृष्टया महिला के मर्डर करने का मकसद सामने आया है। गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक कर रहे हैं। पुलिस तमाम एंगल को ध्यान में रखकर इंवेस्टिगेशन कर रही है।
फोटो नंबर- 21 से 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed