फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नए सिरे से करवाया जाएगा प्रोपर्टी का सर्वें

नए सिरे से करवाया जाएगा प्रोपर्टी का सर्वें

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नए सिरे से करवाया जाएगा प्रोपर्टी का सर्वें
शहर की नगरपालिका की ओर से स्थानीय लोगों की प्रॉपर्टी का नए सिरे से सर्वे करवाया जा रहा है। यशी कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड जयपुर की ओर से शहर में मंगलवार से स्थानीय लोगों की प्रॉपर्टी का सर्वे शुरू कर दिया गया है। शहर की शास्त्री कालोनी से सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सर्वे टीम के आठ सदस्य शहर में घर घर जाकर स्थानीय लोगों की प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। स्थानीय लोग सर्वे टीम को बिजली का बिल, आधार कार्ड व प्रॉपर्टी की पुरानी आईडी का कार्ड देेने का काम करे।
विज्ञापन


नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि शहर में नए सिरे से प्रॉपर्टी का सर्वे करवाया जा रहा है। पुराने सर्वे के अनुसार किया गया प्रोपर्टी सर्वे अब रद्द कर दिया गया है। नए सिरे से शहर का सर्वे होगा। जिसके बाद सभी को प्रॉपर्टी का आई कार्ड नए सिरे से जारी किया जाएगा। पुराना प्रॉपर्टी आई कार्ड मान्य नहीं होगा। प्रॉपर्टी सर्वे में शहर के लोग सर्वे टीम का सहयोग करे। इस अवसर पर नपा सचिव सुरेंद्र मलिक, विकास धीमान, संदीप शर्मा, हरजीत सिंह, शुभम शर्मा, अमित सैनी, रमजान खान, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र छोटाबांस, बरखाराम सैनी, राजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed