फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूटर की डिग्गी में एक लाख रुपए रख व्यक्ति गया कोर्ट, पीछे से चोरों ने डिग्गी तोड़कर उड़ाए

स्कूटर की डिग्गी में एक लाख रुपए रख व्यक्ति गया कोर्ट, पीछे से चोरों ने डिग्गी तोड़कर उड़ाए

Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्कूटर की डिग्गी में एक लाख रुपए रख व्यक्ति गया कोर्ट, पीछे से चोरों ने डिग्गी तोड़कर उड़ाए
स्कूटर की डिग्गी में एक लाख रुपये रख व्यक्ति गया कोर्ट, चोरी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक व्यक्ति स्कूटर की डिग्गी में एक लाख रुपये रखना महंगा पड़ गया। पैसे रखने के बाद वह कोर्ट में चला गया। पीछे से चोरों ने डिग्गी तोड़कर उसमें रखे रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को तब पता चला जब वह वापस आया और डिग्गी टूटी हुई मिली। खाली डिग्गी देखकर वह हक्का बक्का रह गया। इसके बारे में उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बॉक्स
बिलासपुर कोर्ट में हुई घटना
घटना बिलासपुर कोर्ट कांप्लेक्स की है। गांव आहड़वाला निवासी शीशपाल ने पुलिस को बताया कि उसे किसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी। वह एक लाख रुपए लेकर स्कूटर की डिग्गी में रखकर बिलासपुर कोर्ट में किसी काम से चला गया। यहां आकर उसने स्कूटर को कोर्ट के बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो स्कूटर की डिग्गी टूटी हुई मिली। और उसमें रखे एक लाख गायब थे। जिन्हें न पाकर हैरान हो गया। इसके बारे में उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। परेशान होकर वह बिलासपुर पुलिस के पास पहुंचा। यहां आकर उसने अपनी सारी बात बताई। जिसके सुनने के बाद पुलिस ने शिकायत नोट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चेक किया जाएगा। रुपए चोरी करने वाले का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed