फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दस साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा, बस में चढ़ते हुए टक्कर लगने से मां की गोद से गिरा डेढ़ साल मासूम पिछले टायर के नीचे आने से

दस साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा, बस में चढ़ते हुए टक्कर लगने से मां की गोद से गिरा डेढ़ साल मासूम पिछले टायर के नीचे आने से

Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
दस साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा, बस में चढ़ते हुए टक्कर लगने से मां की गोद से गिरा डेढ़ साल मासूम पिछले टायर के नीचे आने से
यमुनानगर। दस साल तक जगह जगह जाकर मन्नतें करने, दुआएं मांगने के बाद जिस बेटे का जन्म डेढ़ साल पहले हुआ था। उसी बेटे का शुक्रवार को रोडवेज बस चालक ने कुचल दिया। हादसा बुड़िया के त्रिकोणी मोड़ पर उस समय हुआ जब मेरठ निवासी शाहिद अपनी पत्नी, बेटी व बेटे को लेकर मेरठ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। बीकेडी रोड पर शहजादपुर की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस आई। कुछ देर बस रुकी। जब महिला अपने बेटे को लेकर चढ़ने लगी तो बस चल पड़ी, बस की साइड लगने से महिला की गोद से डेढ़ साल का मासूम नीचे गिर गया और रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के श्याम नगर निवासी मौहम्मद शाहिद ने बताया कि उसके पास डेढ़ साल का एक लड़का मौहम्मद अरमान था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी मुस्तफाई, लड़के मौहम्मद अरमान व गोद ली लड़की तीन वर्षीय जारा को साथ लेकर बुड़िया स्थित अपने साढू इसरार के घर आया था। उसके साढू की लड़की की कुछ दिनों बाद शादी है। जिसकी शादी के लिए जोड़ा रश्म (चिट्टी भेजने) में शामिल होने के लिए वे यहां आए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11.40 बजे वह अपने रिश्तेदारी से वापस अपने घर जाने के लिए अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर गुरुद्वारा के नजदीक त्रिकोनी मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे। करीब पौने 12 बजे शहजादपुर की तरफ से हरियाणा रोडवेज की भूड़कलां रूट की बस आई। त्रिकोनी मोड पर खड़ी सवारियों को देखकर चालक ने बस को एक दम से रोका। वहां खड़ी सवारियां बस में चढ़ गई। उनके साथ वह भी बस में चढ़ गया। जबकि उसकी पत्नी उसके लड़के अरमान और जारा को लिए नीचे खड़ी बस में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। उसकी पत्नी ने अरमान को गोद में उठाया हुआ था, जबकि जारा हाथ पकड़े खड़ी थी। तभी चालक ने नीचे खड़ी सवारियों को बिना देखे एकदम से बस को चला दिया। बस की बांई साइड के हिस्से की टक्कर उसकी पत्नी मुस्तफई को लगी। टक्कर लगते ही उसकी गोद से उसका लड़का अरमान एक दम सड़क पर जा गिरा और बस के टायर उसके लड़के अरमान के ऊपर से निकल गया। उसने कई बार बस की खिड़की पर हाथ मारा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। उसने व सवारियों ने काफी शोर मचाया। जिसके बाद चालक थोड़ी आगे जाकर अपनी बस को रोक कर ड्राइवर मौके से भाग गया। तब तक उसके लड़के अरमान की मौत हो चुकी थी। वह शव को मौके से उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन



शादी की खुशियां मातम में बदली :
बुड़िया स्थित जिस घर में कल शादी के लिए खुशियां मनाई जा रही थी। मासूम की मौत के बाद उस घर में मातम छा गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मां कई बार बेहोश हो गई थी। उधर, सूचना मिलने पर मेरठ से भी परिवार के काफी सदस्य यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी हो चुके है ऐसे हादसे :
हरियाणा रोडवेज चालकों की यह लापरवाही पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है। कुछ दिनों रादौर में भी ऐसा हुआ था। गनीमत रही थी कि उसकी छात्रा की जान बच गई थी। जब छात्रा बस से उतरने लगी तो चालक ने तुरंत बस चला दी थी। जिसके बाद छात्रा नीचे गिर गई थी। जिसमें वह चोटिल हो गई थी। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके है। लोगों का कहना है कि रोडवेज चालकों को सवारियों को आराम से उतारना चाहिए और जब तक पूरी सवारियां उतर व चढ़ ना जाए, बस नहीं चलानी चाहिए। लेकिन चालक इन नियमों का पालन नहीं करते।

वर्जन
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा करवा दिया है। वहीं, मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राम कुमार, एसएचओ, थाना बुड़िया।
फोटो : 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed