फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ओवरलोड डंपर से बाइक सवार गेस्ट को टक्कर मार किया घायल, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर जगाधरी किया रेफर

ओवरलोड डंपर से बाइक सवार गेस्ट को टक्कर मार किया घायल, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर जगाधरी किया रेफर

Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड डंपर से बाइक सवार गेस्ट को टक्कर मार किया घायल, अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर जगाधरी किया रेफर
ओवरलोड डंपर से बाइक सवार गेस्ट टीचर को मारी टक्कर, रेफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा। श्यामपुर रोड पर पूजा पैलेस के पास मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार गेस्ट टीचर को टक्कर मार दी। हादसे में गेस्ट टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर पलट गया। वहीं घायल टीचर को साढौरा सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर न होने पर स्टाफ नर्स ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी निवासी श्यामपुर निवासी कुलदीप सिंह (54) आर्मी से रिटायर्ड है। आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद वह गेस्ट टीचर लग गए थे। तब से वे साढौरा में एक स्कूल में गेस्ट टीचर थे। रोज की तरह शुक्रवार को वह करीब चार बजे स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रहे थे। साढौरा श्यामपुर रोड पर जब वह पूजा पैलेस के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ओवरलोड डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
नहीं मिला डॉक्टर, नर्स ने किया रेफर :
हादसे के बाद घायल कुलदीप सिंह को जब सीएचसी साढौरा में लाया गया तो वहां से डॉक्टर गायब मिले। डॉक्टर की गैर मौजूदगी में स्टाफ नर्स सीमा ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जगाधरी रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जब स्टाफ से डॉक्टर के बारे में पूछा, तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर डॉक्टर न मिले तो किसी भी घायल की जान पर आफत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में डॉक्टर के नौ पद रिक्त पड़े हुए है। वे अकेले ही पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी निभा रहे है। जिस समय घायल व्यक्ति अस्पताल में आया था, उस समय उसे स्टाफ नर्स ने ट्रीट किया था। उस समय वे किसी जरूरी काम से गए हुए थे। डॉक्टरों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए विभाग को लिखा हुआ है।

डा. अमरीश, एसएमओ, सीएचसी साढौरा।
वर्जन
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन उस समय घायल को रेफर कर दिया गया था। अभी तक उनके पास अस्पताल से कोई रुका नहीं आया है। जहां तक क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों को रोकने की बात है। पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात किए हुए है। ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- सुभाष चंद, एसएचओ, थाना साढौरा।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed