फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लघु शंका के लिए उतरे बाइक सवार पर कपड़ा डालकर छह नकाबपोशों ने लूटे 20 हजार, दो के चेहरे पहचाने

लघु शंका के लिए उतरे बाइक सवार पर कपड़ा डालकर छह नकाबपोशों ने लूटे 20 हजार, दो के चेहरे पहचाने

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
लघु शंका के लिए उतरे बाइक सवार पर कपड़ा डालकर छह नकाबपोशों ने लूटे 20 हजार, दो के चेहरे पहचाने

विज्ञापन
लघु शंका के लिए उतरे बाइक सवार पर कपड़ा डालकर छह नकाबपोशों ने लूटे 20 हजार, दो के चेहरे पहचाने
बाड़ी माजरा से लौट रहा था व्यक्ति, पांसरा फाटक के पास हुई घटना
यमुनानगर। लघु शंका के लिए उतरे बाइक सवार व्यक्ति को छह नकाबपोशों ने घेर लिया। उन्होंने व्यक्ति के ऊपर कपड़ा डालकर डंडों से हमला कर दिया। नकाबपोशों उससे 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। लेकिन घायल व्यक्ति ने छह नकाबपोशों में से दो के चेहरे पहचान लिए हैं। लोगों ने इसकी सूचना सदर यमुनानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत पर छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जठलाना निवासी वकील खान ने बताया कि उसकी जठलाना में ही आरजू बैंड की दुकान है। 14 फरवरी को वह बाड़ी माजरा किसी की शादी के लिए रथ बुकिंग कर बाइक पर लौट रहा था। उसके पास 20 हजार रुपये की नगदी थी। जैसे ही वह पांसरा फाटक के पास पहुंचा, तो फाट बंद मिला। फाटक खुलने तक वह बाइक से उतर कर लघु शंका के लिए चला गया। तभी छह नकाबपोश युवक डंडे लेकर आ पहुंचे और उसके ऊपर कपड़ा डालकर हमला कर दिया। वह 20 मिनट तक उनसे लड़ता रहा, लेकिन नकाबपोशों की संख्या अधिक होने के चलते वे उससे 20 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। वकील खान ने बताया कि नकाबपोशों के साथ हुई मारपीट के दौरान उसने दो युवकों के चेहरे पहचान लिए ह्रैं।
विज्ञापन

12 फरवरी को भी पांसरा फाटक पर हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि 12 फरवरी की दोपहर को भी पांसरा फाटक पर ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान भी अवनीश कुमार ने गांव परसोनी कपूर थाना पठान जिला बापूधाम मोतीहारी बिहार के रहने वाले ने बताया था कि हमीदा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। वह शुभम प्लाईवुड हमीदा में मजदूरी का काम करता है। पांसरा फाटक के पास किसी काम से गया था। इस दौरान वह पांसरा के पास बने जंगल में शौच के लिए चला गया। तभी तीन युवक उसके पास आए। जिनके हाथ में डंडे थे। वे उसकी जेब से चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। उसके बाद उसने इसकी शिकायत सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed