{"_id":"5c4b5ea5bdec224db8525ea1","slug":"154844342110-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, तीन कबूली वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, तीन कबूली वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
फोटो : 13
अमर उजाला ब्यूरो
साढ़ौरा। बस स्टैंड के पास चोरी की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। सीआईए वन की टीम ने जब युवकों से पूछताछ की तो उसमें चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ। युवकों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से रिमांड पर भेज दिया। सीआईए वन इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि साढ़ौरा बस स्टैंड पर दो युवक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर मनोज वालिया की टीम गठित की गई और टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान साढ़ौरा निवासी अरुण व अमर के रूप में हुई है। आरोपितों ने बताया कि 30 दिसंबर को श्यामपुर गांव के सरकारी स्कूल से रात में सिलेंडर व राशन चोरी किया था। 17 दिसंबर को फिरोजपुर सरकारी स्कूल में भी रात के समय स्कूल का ताला तोड़कर सिलेंडर व अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा 20 दिसंबर को साढ़ौरा मेन बाजार में बनी दो दुकानों के ताले तोड़कर वहां से नकदी व सामान चोरी किया था।