{"_id":"5ba7e2d9867a557f220f9c1d","slug":"153772922115-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका
पुलिस जांच में जुटी, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर रोड स्थित जैन कॉलोनी में झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक के गले पर निशान मिले है। जिससे व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आस पास से तथ्य जुटाए। पुलिस शिनाख्त होने के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
गांधी नगर चौंकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रादौर रोड स्थित जैन कालोनी में झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर मौका किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं डीएसपी देशराज, फर्कपुर थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई भी मौके पर आए। पुलिस के अनुसार शव के गले पर निशान मिले है। चौंकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह का कहना है कि व्यक्ति की हत्या की गई या मौत किन कारणों से हुई है। इसकी जांच की जा रही है। व्यक्ति की उम्र करीब 32 वर्ष है। शिनाख्त होने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। इसके लिये टीमों का गठन कर दिया है।
इनसर्ट
गऊशाला कर्मी केी मौत
यूपी के जिला अमेठी के गांव कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय गयाबक्श करीब दो महीने से दामला गुरूशाला में नौकरी करता था। रात को वह काम खत्म कर खाना खा कर सो गया। जब सुबह देर तक नहीं उठा तो आस पास के लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जबाव नहीं आया। जब लोगों ने देखा तो वह कमरे में बेहोश पडा हुआ था। जिसे बेहोशी की हालत में शहर के ट्रामा सैंटर लेकर आए। जहां डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इनसर्ट
हादसे में घायल महिला पीजीआई रेफर
अलाहर निवासी वीरभद्र अपनी भाई की पत्नी मोना को लेकर किसी से कुरूक्षेत्र जा रहे थे। जैसे ही वह सांगीपुर नाके के पास पहुंच तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क के बीचों बीच जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन में दोनों घायलों को शहर के ट्रामा सैंटर पहुंचाया, जहां घायल मोना की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चण्डीगढ रैफर कर दिया। जबकि घायल वीरभद्र को शहर के ट्रामा सैंटर भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।