फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जानवरों की तरह पति नौचता था शरीर, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी

जानवरों की तरह पति नौचता था शरीर, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी

Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जानवरों की तरह पति नौचता था शरीर, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी
-जानवरों की तरह पति नोचता था शरीर, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

-विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पुराना हमीदा निवासी एक महिला ने अपने पति पर नशा करके हैवानियत के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति हर समय उसे जानवर की तरह नोचता हुआ उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता है। उसके मना करने पर उसे जान से मारने व तलाक देने की धमकियां देता। इतना ही नहीं मामला खुलने पर ससुराल वाले उसे बाइक व 50 हजार रुपए लाने का भी दबाव डालते हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुराना हमीदा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हुडा सेक्टर 17 गढ़ी मुंडो निवासी युवक के साथ 23 मार्च 2016 को हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति व ससुराल पक्ष वालों ने कम दहेज लाने के ताने देने शुरू कर दिये थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उससे बाइक व 50 हजार रुपये नगदी देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके सास-ससुर ने साजिश के तहत उसे व मेरे पति को अपने मकान से बाहर निकाल दिया। वे किराए के मकान चंडीगढ़ में रहने लगे। चंडीगढ़ आकर वह प्राइवेट जॉब करने लगी। जबकि उसका पति कोई काम नहीं करता था। वहीं जो भी वह पैसा कमाती थी, उसे उसका पति नशे में उड़ा देता था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब, स्मैक व अनेक प्रकार के नशे करता है। नशा करके उसका पति उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करके उसे जानवर की तरह इस्तेमाल करता था। उससे अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाता था। उसके मना करने पर उसे जान से मारने व तलाक देने की धमकियां देता था। पति से व्यवहार से तंग आकर बीते वर्ष 13 जनवरी को वह अपने मायके आ गई। बीती 14 जून की उसके मायके वाले उसकी ससुराल के घर बातचीत करने गए। उन्होंने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि उसके पति, सास, ससुर, देवर व जेठ ने दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित किया। जबकि पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed