फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शहर में फलने फूलने लगा नशीली दवाईयों का कारोबार, 960 कैप्सूल व 1500 गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

शहर में फलने फूलने लगा नशीली दवाईयों का कारोबार, 960 कैप्सूल व 1500 गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर में फलने फूलने लगा नशीली दवाईयों का कारोबार, 960 कैप्सूल व 1500 गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
शहर में फलने फूलने लगा नशीली दवाईयों का कारोबार, 960 कैप्सूल व 1500 गोलियों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

यूपी से करता था तस्करी, गांव के युवाओं को बेचता था नशीले कैप्सूल
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया, पूछताछ में होंगे अन्य खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हेरोइन, गांजा, चुरापोस्त के बाद अब शहर में नशीली गोलियों व कैप्सूल का कारोबार फलने फूलने लगा है। सप्ताहभर में नशीले कैप्सूल व गोलियों की तस्करी को दूसरा मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सीआईए टू की टीम ने उत्तरप्रदेश से सप्लाई के लिए ले जा रहे व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 960 कैप्सूल व 1500 गोलियां बरामद की गई। आरोपी उत्तर प्रदेश से कैप्सूल व गोलियां लेकर आता था और गांव के आस पास ही नशे करने वालों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से अन्य खुलासे होने की संभावना है।
सीआईए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां लेकर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर रक्षक विहार नाके से गुजरेगा। एएसआई रवि प्रकाश के नेतृत्व में सुखदेव, पकंज, निर्मल सिंह, अमरजीत की टीम बनाई गई। टीम ने रक्षक विहार नाके पर जाकर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर जब उसकी जांच की तो उसके पास से बैग से कुछ दवाई बरामद हुई। मौके पर ड्रग कंट्रोलर रितू मेहला को बुलाया गया। जिन्होंने आकर दवाईयों की जांच की और पता चला कि यह दवाईयां नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है और इन पर प्रतिबंध है। गिरफ्तार युवक के पास से 960 कैप्सूल पैरोक्सीवन प्लस व 1500 गोलियां लोमोटिल की बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान पिरथी का माजरा निवासी जसपाल के नाम से हुई।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल की नौकरी छोड़ने के बाद बेचनी शुरू की दवाईयां :
इंचार्ज यादव ने बताया कि जसपाल पहले किसी प्राईवेट अस्पताल में काम करता था। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद उसने दवाईयां बेचनी शुरू कर दी। आरोपी उत्तर प्रदेश से कैप्सूल व गोलियां लेकर आता था और गांव के आस पास ही नशे करने वालों को बेचता था। गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि जहां से वह दवाईयां लेकर आता था उन आरोपियों को पकड़ा जा सके। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed