फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ऑटो में मंदिर जा रही महिला से दो युवकों ने ठगे सोने के कंगन व अंगूठी

ऑटो में मंदिर जा रही महिला से दो युवकों ने ठगे सोने के कंगन व अंगूठी

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में मंदिर जा रही महिला से दो युवकों ने ठगे सोने के कंगन व अंगूठी
ऑटो में मंदिर जा रही महिला से दो युवकों ने ठगे सोने के कंगन व अंगूठी
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन चौक की घटना, पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर किया धोखाधड़ी का केस
चार दिन में कंगन ठगने की दूसरी वारदात, पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गोविंदपुरी रोड पर 23 जुलाई को पुलिस का रौब दिखाकर महिला से कंगन ठगने का मामला अभी पुलिस ट्रेस भी नहीं कर पाई। अब ऑटो से देवी मंदिर जा रही महिला के हाथ से दो युवक सोने के कंगन व अंगूठी ठग ले गए। घटना महावीर चौक रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

न्यू मार्किट की कृष्णा गली निवासी लीलावंती ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को शाम सवा छह बजे देवी मंदिर में जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह महावीर चौक के नजदीक पहुची तो वहां पर एक ऑटो खड़ा था। चालक ने उसे ऑटो में बैठने के लिए कहा। जब देवी मंदिर में जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। ऑटो में पहले ही दो युवक बैठे थे। आरोपी युवकों ने उसे अपने मोह जाल में फंसा लिया और उसके हाथों से कंगन व अंगुठी निकलवा ली। इसके बाद आरोपी उसे जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई दलसिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। आरोपियों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन

बॉक्स
महिलाएं बरतें सावधानी
-कीमती जेवरात पहनकर घर से अकेले न निकलें।
-किसी के बहकावे में न आएं।
-संदिग्ध लोगों द्वारा पीछा करने पर पुलिस को सूचित करें।
-हो सके तो जेवरात पहन कर बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed