{"_id":"5b3a6a884f1c1b4d578b4590","slug":"15305550162-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी कॉलोनी में दंपति को बंधक बनाकर लूटने के दो और आरोपी चढ़े सीआईए के हत्थे, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालिंदी कॉलोनी में दंपति को बंधक बनाकर लूटने के दो और आरोपी चढ़े सीआईए के हत्थे, मुख्य आरोपी फरार
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति को बंधक बना लूटने के दो और आरोपी गिरफ्तार
छह जनवरी को कालिंदी कॉलोनी में कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल दंपति से हुई थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने कालिंदी कॉलोनी में बंधक बनाकर लूट के मामले के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए -2 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि छह जनवरी को कालिंदी कॉलोनी में बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने बराड़ा निवासी अजय व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव नई नगली वासी इजाज को बराड़ा अनाजमंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपी इजाज कई साल से बराड़ा में किराये के मकान में रहता था और पेंट का काम करता है। इस पर पहले दो मामले चोरी के दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों आरोपियों को सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, अमरजीत, निर्मल, कुलदीप की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी शमशाद अभी फरार चल रहा है। इसके अलावा टीम ने अब तक इस मामले में गगन दीप सिंह सिंह पुरा मोहल्ला बराड़ा, सर्वजीत सिंह उर्फ काका वासी कोट व पारस कुमार वासी दोहा बराड़ा को गिरफ्तार किया गया है। अब अजय व इजाज को पकड़ा गया है।
इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि छह जनवरी की तड़के तीन बजे छह लोग कालिंदी कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति के हाथ बांध दिए। हथियार के बल पर आरोपियों ने अलमारी में से 30 हजार रुपये, चांदी के सिक्के व मूर्तियां लूट ली। बुजुर्ग महिला की बालियां, पांच चूड़ी सोने की, सोने की अंगूठी निकलवा ली। इसके अलावा तीन मोबाइल छीन लिए। सभी आरोपी गगनदीप सिंह की कार में सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों से कार पहले ही बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी इजाज से सोने की दो बाली, एक कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी अजय से एक चाकू व एक सोने की अंगूठी बरामद, एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
फोटो : 13