फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके किया दुष्कर्म

युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके किया दुष्कर्म

Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके किया दुष्कर्म
युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस ने जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव कोटड़ा खास में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके उसे सुनसान स्थान पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव कोटड़ा खास निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की 24 जून को घर पर सोई हुई थी। इस दौरान उनके गांव का ही युवक 30 वर्षीय सुमित चुपके से उनके घर में घुस गया और उसकी लड़की को जबरदस्ती अगवा करके सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की ने घर पहुंचकर डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। जब उन्होंने सख्ती से पूछा तो पीड़िता ने सारी बात बता दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कमला का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed