फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ना पेशी होगी ना गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा

ना पेशी होगी ना गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा

Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ना पेशी होगी ना गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा
संपत के गुर्गों की फेसबुक पर धमकी, न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमसे पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा
विज्ञापन

सोपू से जुड़े सदस्य लगातार डाल रहे सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट, पुलिस की आईटी सेल मौन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गिरफ्तारी होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक आईडी पर कॉमेंट व फोटो अपलोड करने का सिलसिला जारी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी आईडी अपडेट हो रही है। लगातार सोपू ग्रुप के सदस्यों द्वारा फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट डाले जा रहे हैं। सोमवार को डाले गए पोस्ट में शूटर अजय ने लिखा है कि न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो सिर्फ तबाह होगा। इसके अलावा दो दिन पहले लॉरेंस की आईडी से अपलोड की गई पुलिस गिरफ्त में उसकी फोटो पर विवादित कॉमेंट आ रहे हैं। वहीं पुलिस की आईटी इस मुद्दे पर मौन साधे हुए है।
मन्ने बैरा है, तू एक आधे नू टपकावेगा : लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पर शूटर अजय ने लॉरेंस को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस की पोस्ट डाली है। जिसका टाइटल लिखा है कि न पेशी होगी न गवाह होगा, जो हमारे से पंगा लेगा वो तबाह होगा। इसके कॉमेंट में मोहित शर्मा ने लिखा है डटजा, तो शूटर अजय ने इसका रिप्लाई लिखा है क्यूं किसी का कुछ लाग रह है, इसका मोहित शर्मा ने जवाब दिया मन्ने बैरा है तू एक आधे नू टपकावेगा।
विज्ञापन

लॉरेंस को सलमान खान फैंस बोल रहे चोर, सोपू गु्रप के सदस्य सलमान को दे रहे गालियां : दो दिन पहले अपलोड की गई लॉरेंस बिश्नोई की फोटो पर टाइटल दिया गया है मत लो मेरे सब्र के बांध का इम्तेहान, जब जब टूटा है, तूफान आया है। इसपर शाम आठ बजे तक 76 कॉमेंट आ चुके थे, वहीं 719 लाइक किए जा चुके थे। पांच लोगों ने इस आगे शेयर भी किया है। इसके कॉमेंट में जीत सिंघा, संदीप राहुल और शीबू इमरान अहमद के बीच जंग छिड़ी हुई है। जीत सिंघा व संदीप राहुल अपने कॉमेंट में गालियां दे रहे हैं। शीबू इमरान राहुल ने लिखा है कि सलमान खान फैंस, लॉरेंस तुम्हारे दिन खराब है बेटा चोर हो तुम। वहीं लॉरेंस को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पोस्ट की गई वीडियो में भी अलग-अलग तरह के कॉमेंट आ रहे हैं। सुरेंद्र ने अपने कॉमेंट में लिखा है कि हमसे, दो चीज छोड़ी नहीं जाती, एक तो हथियार, दूसरा जिगरी यार। इसके नीचे शिबू इमरान अहमद ने लिखा है लॉरेंस चोर है और सलमान खान ग्रेट मैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed