{"_id":"5b3136ec4f1c1bed778b5f79","slug":"1529951980226-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीतपुर जंगल में काट रहे थे खैर, 26 पीस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रणजीतपुर जंगल में काट रहे थे खैर, 26 पीस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीतपुर जंगल में काट रहे थे खैर, 26 पीस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, आठ फरार
बिलासपुर पुलिस व वन विभाग की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर पुलिस ने रणजीतपुर जंगल में गांव भवानीपुर के पास अवैध रूप से खैर की लकड़ी काट रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस व वन विभाग की टीम को देख आठ खैर तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए तीन खैर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने फरार दो खैर तस्करों की तलाश शुरू कर दी।
वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी कर्ण सिंह ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया उसे सूचना मिलती थी कि वन विभाग की रणजीतपुर बीट के जंगल में गांव भवानीपुर के नजदीक कुछ तस्कर खैर की लकड़ी चोरी से काट रहे रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर खैर तस्कर मौके से भागने लगे। मगर विभागीय टीम ने आरोपियों का पीछा कर तीन खैर तस्करों को पकड़ लिया। मगर आठ तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। टीम ने मौके से खैर के 26 पीस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव शहजादवाला निवासी राजू, पलौड़ी निवासी महबूब तथा फिरोज खान के रूप में हुई। इनके अलावा जाटावाला निवासी गालीब, डाहरपुर निवासी इरफान व 5-6 अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार का कहना है कि फरार खैर तस्करों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।