फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन शोरूमों में लूट करने के आरोपी को रुड़की से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए

तीन शोरूमों में लूट करने के आरोपी को रुड़की से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए

Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीन शोरूमों में लूट करने के आरोपी को रुड़की से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए
लूट करने के आरोपी को रुड़की से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए
विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मार्च 2017 में माडल टाउन में तीन शोरूम पर हुई लूट के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपी को रुड़की जेल से लेकर आई। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से शोरूम से लूटी गई कुछ ब्रांडेड पेंट व शूज बरामद किए हैं।
सीआईए-टू के कार्यवाहक इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीते वर्ष मार्च माह में माडल टाउन में एक के बाद एक तीन शोरूमों में हुई लूट के मामले का एक आरोपी यूपी की रुड़की जेल में बंद है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर धर्मपाल के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजी गई। टीम ने रुड़की जेल में बंद आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरनगर के गांव बडकली निवासी पंकज को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी पंकज पर उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती व अवैध हथियार के पांच मामले दर्ज है, इन्ही मामलों में वह रुड़की जेल में बंद था। आरोपी से लूट के ब्रांडेड पेंट, शूज व अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले अंकित उर्फ काला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

यह है मामला : मॉडल टाउन स्थित 19 मार्च को स्पोर्ट्स के शोरूम पर गन प्वाइंट पर नगदी व सामान पर लूट की गई थी। उसके बाद अगले संडे को माडल टाउन स्थित रेड चीफ पर भी गन प्वाइंट पर लूट की गई थी और जाते समय शोरूम के कर्मचारी की टांग में गोली मार दी थी। आरोपी यहां से नगदी व सामान लूट कर फरार हो गए थे। उसके बाद माडल टाउन में ही मेट्रो शोरूम पर इसी तरह लूट की गई थी। रेड चीफ पर लूट करने से पहले आरोपियों ने प्रोफेसर कालोनी से एक बाइक भी चोरी की थी, उसी बाइक पर लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर माइंड फरार, जल्द होगा गिरफ्तार :
सीआईए टू के एएसआई राजकुमार लालर का कहना है कि मामले में अभी मास्टर माइंड तीसरे आरोपी बडकली निवासी गौरव उर्फ झंडू को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी अंकित व झंडू ने संतपुरा रोड पर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति से मिर्च डाल कर लूट करने की कोशिश भी की थी। सभी आरोपियों पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
फोटो : 42
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed