{"_id":"5b18366b4f1c1bda6e8b6aa1","slug":"15283134551-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अंकल छोड़ दो.... दर्द हो रहा है, मुझे घर जाना है, लेकिन नहीं पसीजा देवी सिंह का दिल मां बोली, चार दिन से हर पल मर रही हूं, मुझे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-अंकल छोड़ दो.... दर्द हो रहा है, मुझे घर जाना है, लेकिन नहीं पसीजा देवी सिंह का दिल मां बोली, चार दिन से हर पल मर रही हूं, मुझे
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल छोड़ दो... दर्द हो रहा है, मुझे घर जाना है, लेकिन नहीं पसीजा हैवान का दिल
मां बोली, चार दिन से हर पल मर रही हूं, मुझे दे दो, मैं दूंगी इसे सजा, इसको मारकर खुद भी मर जाऊंगी
तीन एमएल का इंजेक्शन देकर किया बेहोश, नौ घंटे तक गड्ढे में पड़ी रही बच्ची, अंतिम बार रेप करने पहुंचा तो बच्ची होश में मिली।
-आरोपी को पहचानती थी बच्ची, इसलिए चली गई थी साथ।
गलत काम के बारे में किसी को बता न दें, इसलिए बेरहमी से काट दिया गला।
अमर उजाला टीम
बेलगढ़ से लाइव
नाम देवी सिंह और काम राक्षस के। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए इस शख्स का उस समय भी दिल नहीं पसीजा, जब सात साल की मासूम बच्ची दर्द से कराह रही थी। तीसरी बार बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पहुंचा तो बच्ची की बेहोशी टूट गई थी। आरोपी को देखते ही बच्ची ने रोते हुए कहा था कि अंकल मुझे छोड़ दो, बहुत दर्द हो रहा है, मुझे घर जाना है, लेकिन हवस में अंधे हो चुके देवी सिंह के दिल में दया नहीं आई और बेरहमी से मासूम बच्ची को रौंदता रहा। जब उसका मन भर गया तो उसने अपना बचाव करने के लिए उसका गला काट दिया। उसकी खुद की चार साल की बेटी है, लेकिन इस कृत्य को करते समय उसे एक बार भी अपनी बच्ची की भी याद नहीं आई।
मां बोली, मेरे हवाले करो, मैं दूंगी सजा : सजा देने के लिए बच्ची की मां देवी सिंह को उसके हवाले करने को कहती रही। उसने रोते हुए कहा कि मेरी मासूम सी बच्ची के साथ गलत काम करते हुए इसे दया नहीं आई। मैं चार दिन से हर पल मर रही हूं। इसे मुझे सौंप दो, मैं दूंगी सजा। इसको मारकर खुद भी मर जाउंगी। उसके साथ ही फार्म में काम करने वाले करीब 300 लोग भी देवी सिंह को पुलिस से मांगने लगे। बड़ी मुश्किल से पुलिस देवी सिंह को उनसे बचाकर ले गई।
ट्रैंक्यूलाइज गन से लगाया जाता है जैलाजीन का इंजेक्शन
वेटरनरी एक्सपर्ट के मुुताबिक भालू, घोड़े और हाथी समेत अन्य जानवरों को काबू में करने के लिए ट्रैंक्यूलाइज गन द्वारा जैलाजीन का इंजेक्शन दिया जाता है। इस दवा की अगर तीन एमएल की डोज ताकतवर पशुओं के शरीर में पहुंच जाए तो दो से तीन मिनट में उस पर बेहोशी छा जाती है। पालतू जानवरों को काबू करने के लिए सीरिंज द्वारा इंजेक्शन लगाया जाता है। तीन एमएल का जो इंजेक्शन घोड़े जैसे ताकतवर पशुओं को बेहोश करने के लिए लगाते हैं। वहीं इंजेक्शन अगर 6-7 साल की मासूम बच्ची को लगाया जाए तो आप सोच सकते हैं कि इस शख्स ने मासूम के साथ कितनी हैवानियत की होगी।
विज्ञापन
चार दिन का घटनाक्रम
शनिवार-
सुबह 11:00 बजे किडनेप
-11:30 बजे इंजेक्शन लगाकर रेप
-12:00 बजे वापस घर लौट आया।
-2:00 बजे फिर से बच्ची के पास पहुंचा।
-2:30 रेप करके वापस घर लौट आया।
-रात 8:00 बजे चाकू लेकर पहुंचा।
-रात 8:30 बजे रेप के बाद मर्डर कर दिया।
रविवार
-सुबह बच्ची की तलाश में जुटा आरोपी।
-दोपहर तक पुलिस भी पहुंची।
-पुलिस के साथ तलाश का ड्रामा किया।
-दोपहर करीब एक बजे डेडबॉडी मिली।
सोमवार
-पुलिस डॉग स्कवायड लेकर पहुंची।
-सीरिंज समेत अन्य क्लू हाथ लगे।
-आरोपी खुद अस्पताल में जाकर भर्ती हुआ।
मंगलवार
-पुलिस ने फिर चला सर्च अभियान।
-एक मजदूर ने पुलिस को दिया क्लू।
-अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली।
-आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई।
बुधवार
-बेलगढ़ से आरोपी देवी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
-आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की हामी भरी।
-एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केस ट्रेस आउट किया।
नए कानून के तहत हो सकती है सजा : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में इस संबंध में कानून बनाया गया था। विधानसभा में इस संबंध में पेश ‘दंडविधि संशोधन विधेयक 2018’ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसमें नाबालिग लड़की यानी 18 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म मामले में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। 12 साल से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वालों को 14 साल की कैद से लेकर फांसी की सजा दी जा सकेगी।
स्मार्ट बना तो फंसा
-पुलिस को पहले से शक था कि फार्म में बाहर का कोई व्यक्ति आकर इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता।
-छह संदिग्ध लोगों को उठाया गया। इनमें से एक युवक ने देवी सिंह की तरफ इशारा किया।
-पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी बहाना बनाकर घबराहट में अस्पताल में भर्ती हो गया।
-घबराहट देखकर पुलिस का शक उस पर गहरा गया और उसे पकड़ कर पूछताछ की गई।
कमरे से चाकू बरामद : पुलिस ने आरोपी के कमरे से चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात के दिन पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। बच्ची के कपड़ों से सीमेंस के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
पहले मोहड़ा फार्म पर करता था काम : देवी सिंह का परिवार निर्मल सिंह के मोहड़ा स्थित फार्म पर रहता था। जो कि अभी तीन साल पहले ही वहां से राजस्थान अपने गांव चला गया था और देवी सिंह मोहड़ा फार्म से बेलगढ़ फार्म में आ गया था। इसके बाद से वह फार्म पर ही वेटरनरी डॉक्टरों के साथ सहायक के रूप में काम करता रहा है।
परिवार के साथ बैठकर मनाया बच्ची का शोक
घटना के दिन शाम को वह फार्म में काम करने वाले व बच्ची के माता पिता के साथ बैठकर शोक मना रहा था और कह रहा था कि जिसने यह सब किया उसे तो भगवान भी माफ नही करेगा। मृतक बच्ची के माता पिता को हौसला देते हुए कह रहा था कि वह दुख की घड़ी में उनके साथ है और जिसने यह सब किया है उसको कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
निर्मल सिंह के बेटे सोनू ने बताया कि पहले आरोपी देवी सिंह की कभी कभार थोड़ी बहुत शराब पीने के बातें तो आती थी, लेकिन नशे का आदी होने की बात फार्म हाउस पर नहीं सुनी। पिछले दस सालों में आरोपी की कोई भी गलत शिकायत नहीं मिली थी।
जिला चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण अधिकारी भी पहुंचे : जिला चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण विभाग की ओर से अंजू वाजपेयी, सतपाल कौर, सुरेश कुमार और भानूप्रताप भी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर मृतक बच्ची की मां से हालात की जानकारी लेने पहुंचे। बाल कल्याण विभाग की ओर से भानू प्रताप ने बताया कि बच्ची की मां ने आरोपी को सख्स से सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।
-एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप और गला काटकर हत्या की स्पष्ट बात सामने आई थी। पुलिस की चार टीमें इसके लिए लगाई गई थी। डीएसपी राजेंद्र गुर्जर, खिजराबाद थाना प्रभारी लज्जा राम, डिटेक्टिव टीम इंचार्ज जयपाल इन टीमों को कमांड कर रहे थे। टीम वर्क के साथ किया गया और तीन दिन में ही सफलता मिल गई। यह बहुत ही घिनौना काम है। इसकी कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। अभी वारदात में प्रयुक्त कुछ सामान भी बरामद करना है और पूछताछ भी करनी है।
रामकिशन कश्यप, कौशिक खान