{"_id":"5b143e044f1c1bf56e8b61b1","slug":"15280532578-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री जा रहे कर्मचारी को चार युवकों ने डंडों से डराकर लूटी बाइक व तीन सौ रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री जा रहे कर्मचारी को चार युवकों ने डंडों से डराकर लूटी बाइक व तीन सौ रुपये
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी से चार युवकों ने लूटी बाइक व रुपये
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के पांजुपुर पुल के पास चार युवकों ने फैक्ट्री जा रहे कर्मचारी पर डंडों से डरा धमकाकर उसकी जेब से तीन सौ रुपये व बाइक लूट ली। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अलाहर निवासी अर्जुन सिंह ने सदर पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। रोज की तरह वह रात करीब साढ़े 11 बजे घर से ड्यूटी के लिए चला था। जैसे ही पांजुपुर पुल के पास पहुंचा तो। चार युवकों ने उसे रोक लिया। उनके हाथों में डंडे थे। वे उसे पटरी किनारे खेत में ले गए। वहां पर उन्होंने उसकी जेब से 300 रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों की उम्र करीब 25 साल थी। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।